सागर

फंदे पर झूलता मिला नवविवाहिता का शव

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। आत्महत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

less than 1 minute read
Apr 11, 2025

मोतीनगर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव उसी के कमरे में फंदे पर झूलता मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। आत्महत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि बाइसा मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय रूपाली पत्नी सुमित शुक्ला की फंदे पर झूलने से मौत हो गई। घटना बुधवार रात करीब 8.30 बजे की है। मृतिका के कमरे में उसका मोबाइल टूटी-फूटी हालत में मिला है। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। घटना के पीछे की वजह जानने मायके व ससुराल पक्ष के बयान लिए जाएंगे। घटना स्थल से जब्त मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकालेंगे।

Updated on:
11 Apr 2025 04:44 pm
Published on:
11 Apr 2025 04:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर