सागर

कथा में शिव विवाह के दौरान सुनाया एेसा प्रसंग कि भर आईं श्रोताओं की आंखें

दहेज प्रथा पर कटाक्ष किया।

2 min read
May 18, 2018
The eldest saint is daughter : Bharti

सागर. तिली रोड स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी के पशुपतिनाथ मंदिर में चल रही संगीतमय भागवत कथा के दूसरे दिन गुरुवार को कथा व्यास आस्था मिश्रा भारती ने शिव विवाह प्रसंग सुनाते हुए दहेज प्रथा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि विवाह उपरांत कोई बेटी से ये नहीं पूछता कि बेटी क्या छोड़कर आई। पूछा जाता है तो सिर्फ यही की बहू क्या-क्या दहेज लेकर आई। जैसे एक महात्मा या संत सांसारिक सुख परिवार की चिंता छोड़कर त्याग करता है, वैसे ही एक बेटी भी विवाह उपरांत संत बनती है। वो अपना परिवार माता-पिता और अपनी सुख-सुविधा त्याग कर जब ससुराल आती है वो किसी संत के त्याग से कम नहीं है। इसलिए सबसे बड़ा संत होती है बेटी।

इधर, कलश यात्रा का किया गया स्वागत
देवरीकलां. मध्यप्रदेश किसान खेत मजदूर कांग्रेस विभाग द्वारा भाजपा सरकार की किसान जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 32 दिवसीय किसान कलश यात्रा निकाली जा रही है। नगर में पहुंचने पर कलश यात्रा का विधायक हर्ष यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। इस यात्रा का ग्राम मढखेड़ा, रानगिर तिराहा, गौरझामर, चीमाढाना में भी किसानों द्वारा स्वागत किया गया। देवरी आमसभा आयोजित की गई। जिसको संबाधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार क्षेत्र के किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। हजारों किसानों को अब तक सूखा राहत राशि व फसल बीमा राशि प्राप्त नहीं हुई है। जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष देवरी विजय गुरु , ब्लाक अध्यक्ष केसली शिवराज सिंह, जनपद अध्यक्ष आचल आठया, आशीष बाबा राजौरिया, अनंतराम रजक, संजय बृजपुरिया, गौरव शाडिल्य, सुधीर श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, विपिन चौबे, उमेश खेहुरिया केसली, अनवर खान, रामदास पाठक केसली, साविरबाबा खान, बालमुकुन्द सोनी, राजाराम दामले, सतीष राजौरिया, अरविन्द्र शाडिल्य, उमाराम यादव, तुलाराम मढेले, माखनलाल पटैल, दिनेश शुक्ला, यशवंत लोधी कोपरा, सत्यनारायण मिश्रा, महेन्द्र पलिया, राहुखान पार्षद आदि मौजूद थे।

Published on:
18 May 2018 04:52 pm
Also Read
View All