सागर

विधायक निधि खर्च करने में यह है विधायकों की स्थिति

विधायकों को उनकी विस क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए प्रति वर्ष एक करोड़ ८५ रुपए की निधि मिलती है।
2 min read
• •
Updated: 24 Feb 2018, 3:58 PM IST
The legislator's position in spending legislative funds
The legislator's position in spending legislative funds

सागर. विधायक निधि खर्च करने के मामले में सागर जिले के खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ठाकुर पूरी राशि खर्च कर सबसे आगे हैं, जबकि सुरखी विधायक पारुल साहू सबसे पीछे चल रही हैं। विधायकों को उनकी विस क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए प्रति वर्ष एक करोड़ ८५ रुपए की निधि मिलती है। इस राशि को 31 मार्च के पूर्व विकास कार्य स्वीकृत कराकर व्यय करना होता है। कार्य स्वीकृत कराने के लिए करीब सवा माह शेष है, लेकिन अधिकांश विधायक अब तक अपनी निधि की राशि व्यय नहीं कर सके हैं।
क्षेत्र में विकास कार्य स्वीकृत कराने के मामले में देवरी से कांग्रेस विधायक हर्ष यादव प्रथम स्थान पर हैं, जबकि रहली विधायक गोपाल भार्गव पीछे चल रहे हैं। इस निधि से जिले की आठों विधानसभाओं में अब तक ५८० स्वीकृत कार्यों
के लिए १० करोड़ ७३ लाख ८४ हजार रुपए की राशि स्वीकृत की
गई है।

कार्य स्वीकृत कराने में खुरई विधायक तीसरे स्थान पर
राशि खर्च करने के मामले में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया दूसरे नंबर पर हैं, जबकि बंडा विधायक हरवंश सिंह राठौर तृतीय स्थान पर हैं। इसी तरह कार्य स्वीकृत कराने में देवरी विधायक हर्ष यादव प्रथम स्थान पर, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया दूसरे व खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह तीसरे पायदान पर हैं।

...इधर देवरी बीएमओ पर 250 रुपए का अर्थदंड लगाया
सागर. लोक सेवा गारंटी में एक दिन विलंब से आवेदन का निराकरण करने पर देवरी के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी पर कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने 250 रुपए का अर्थदंड लगाया गया है। जानकारी के अनुसार बीएमओ एमके जैन ने प्रसूति सहायता योजना संबंधी आवेदन का निराकरण समय पर नहीं किया। साथ ही उन्होंने समाधानकारक उत्तर भी नहीं दिया। इस पर कलेक्टर सिंह ने द्वितीय अपीलीय अधिकारी के क्षेत्राधिकार का उपयोग करते हुए 250 रुपए का अर्थदंड लगाया है। उन्होंने बीएमओ को आदेशित किया है कि अर्थदंड की राशि लोक सेवा गारंटी अधिनियम मद में चालान से जमा कराएं।

Published on: