सागर

दिन में धूप से पारा 2 डिग्री उछला, रात में तापमान रहा 7.4 डिग्री

जनवरी के पहले सप्ताह में ही शहर में ठिठुरने वाली सर्दी हुई। मंगलवार को सुबह से कोहरा रहा, लेकिन दोपहर में धूप निकलने से ठंड राहत मिली। 24 घंटे में ही अधिकतम तापमान में 2 डिग्री का उछाला देखने मिला है।

less than 1 minute read
Jan 07, 2026

जनवरी के पहले सप्ताह में ही शहर में ठिठुरने वाली सर्दी हुई। मंगलवार को सुबह से कोहरा रहा, लेकिन दोपहर में धूप निकलने से ठंड राहत मिली। 24 घंटे में ही अधिकतम तापमान में 2 डिग्री का उछाला देखने मिला है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 7.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि बुधवार से तापमान में हल्का उछाल देखने को मिलेगा। रात का तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच रहेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 11 जनवरी तक के बाद अब तापमान में गिरावट होगी। सुबह के समय मध्यम कोहरा रहने की संभावना है।

Published on:
07 Jan 2026 04:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर