जनवरी के दूसरे सप्ताह में सर्दी से राहत है। दिन में तेज धूप निकल रही है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। 24 घंटे में ही रात के तापमान में 3 डिग्री बढ़ गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जनवरी के दूसरे सप्ताह में सर्दी से राहत है। दिन में तेज धूप निकल रही है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। 24 घंटे में ही रात के तापमान में 3 डिग्री बढ़ गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह-शाम चल रही सर्द हवाओं की रफ्तार कम होते ही तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। जनवरी की शुरूआत में शीतलहर चली, लेकिन धीरे-धीरे तापमान में उछाल आ रहा है। इससे ठंड से राहत है।
मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि 12 जनवरी से फिर ठंड का दौर शुरू हो सकता है। उत्तर भारत में सक्रिय हुए एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फीली हवाएं नहीं चल रही है। इससे सर्दी का असर कम हुआ है। अगले 24 घंटे में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इसके बाद बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष न्यूनतम तापमान 1 जनवरी को ही 6.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इस वर्ष सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 जनवरी को 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड का दूसरा दौर शुरू होने पर तापमान इससे भी नीचे पहुंच सकता है।
तारीख अधिकतम न्यूनतम
5 जनवरी - 21.6 7.5
6 जनवरी - 23.4 7.4
7 जनवरी - 23.2 8.4
8 जनवरी - 23.4 9.1
9 जनवरी - 27.8 9.6
10 जनवरी - 28.2 12.5
(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)