सागर में बारिश थमते ही दिन में कोहरा छा गया और सर्द हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी, आसमान में छाई धुंध, हल्की बूंदाबांदी और सर्द हवाएं ठंडी का एहसास करा रही हैं। घरों में पंखे बंद हो गए हैं। सुबह-शाम लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। मौसम का नजारा देखने के लिए लोग लाखा बंजारा झील का रूख भी कर रहे हैं। नवंबर के पहले ही बारिश से ठंड बढ़ गई है।
सागर. सागर में बारिश थमते ही दिन में कोहरा छा गया और सर्द हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी, आसमान में छाई धुंध, हल्की बूंदाबांदी और सर्द हवाएं ठंडी का एहसास करा रही हैं। घरों में पंखे बंद हो गए हैं। सुबह-शामबारिश थमते ही दिन में कोहरा छा गया लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। मौसम का नजारा देखने के लिए लोग लाखा बंजारा झील का रूख भी कर रहे हैं। नवंबर के पहले ही बारिश से ठंड बढ़ गई है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस रहा। दिन व रात के तापमान में डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रह गया है। मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि अरब सागर की खाडी़ में बने सिस्टम के असर से सागर समेत पूरे प्रदेश का मौसम बदल गया है। अरब सागर की खाडी़ में एक डिप्रेशन (अवदाब) एक्टिव है। इससे एक ट्रफ भी जुड़ी है, जो मध्यप्रदेश के बीचों-बीच तक आ रही है। अगले 3 दिन बूंदाबांदी के आसार हैं। ऐसे ही मौसम के साथ अक्टूबर की विदाई हो जाएगी। नवंबर में बढ़ेगी सर्दीमौसम वैज्ञानिक ने बताया कि नवंबर में धूप में नरमी से गर्मी का एहसास कम होगा। यह सेहत के लिहाज से भी सबसे अच्छा महीना माना जाता है। रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। मानसून की आर्द्र हवाओं की जगह उत्तरी हवाएं चलेंगी। इससे वातावरण सर्द होगा। कभी-कभार आसमान में हल्के बादल बने रहेंगे। इस माह के अधिकांश दिनों में सुबह-शाम बहुत सुहावनी होती है। बारिश की संभावना रहेगी। माह के दूसरे पखवाड़े से तडक़े हल्के कोहरे की शुरुआत हो जाएगी। ज्यादातर दिनों में आसमान साफ बना रहेगा और दिन सामान्य होंगे।
वर्ष 1926 में पड़ी सबसे ज्यादा ठंडनवंबर माह में सबसे अधिक ठंड वर्ष 1926 को पड़ी थी। रात का तापमान 20 नवंबर 1926 को 6.01 डिग्री सेल्सियस 12.9 तक गिर गया था। जबकि 2 नवंबर 1966 को दिन का तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सबसे अधिक बारिश 1979 में 211 मिलीमीटर दर्ज की गई थी। इस साल 1 नवंबर को 24 घंटे में 105.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
पिछले वर्ष नवंबर में न्यूनतम तापमान
वर्ष तापमान
2023 12.9
2022 11.6
2021 12.0
2020 10.5
2019 14.2(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है)