शहर के मौसम में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में भी बार-बार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार की सुबह कोहरा छटने के बाद ही तेज धूप निकली। दोपहर के समय धूप से चुभन हुई। अधिकतम तापमान 24 घंटे में ही 6 डिग्री उछल कर 29.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
शहर के मौसम में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में भी बार-बार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार की सुबह कोहरा छटने के बाद ही तेज धूप निकली। दोपहर के समय धूप से चुभन हुई। अधिकतम तापमान 24 घंटे में ही 6 डिग्री उछल कर 29.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ स्ट्रांग नहीं रहने की वजह से बार-बार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 28 दिसंबर से स्ट्रांग पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। साल के आखिरी दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। यह दौर नए साल के पहले सप्ताह तक जारी रहेगा। बारिश की संभावना भी है।