सागर

10वीं, 12वीं के पाठ्यक्रम में यह हुआ बदलाव

मई से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण पांच दिन चलेगा और इसके तहत जिलावार आठ बैच होंगे जिससे विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
2 min read
• •
Updated: 16 May 2018, 5:32 PM IST
This change in the course of the 10th, 12th
This change in the course of the 10th, 12th

सागर. लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा १०वीं में विज्ञान, गणित और 1२वीं में विज्ञान-गणित संकाय में एनसीइआरटी का पाठ्यक्रम अनिवार्य किए जाने के बाद शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे नए शिक्षण सत्र में बच्चों को अच्छे से एनसीइआरटी का पाठ्यक्रम पढ़ा सकें। १४ मई से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण पांच दिन चलेगा और इसके तहत जिलावार आठ बैच होंगे जिससे विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
कोर्स में नए चैप्टर
इसी के साथ अब १०वीं-१२वीं में विद्यार्थी पढ़ाई करेंगे तो उन्हें कोर्स बदला नजर आएगा। मास्टर ट्रेनर शैलेन्द्र जैन ने बताया कि १०वीं के विज्ञान विषय में आवृत श्रेणी, तत्वों का आवृत्त वर्गीकरण और मानव नेत्र चैप्टर शामिल हुए हैं। वहीं १२वीं के गणित विषय में समांतर श्रेणी, वास्तविक संख्याएं और निर्देशांक जयावली जुड़ गई है।
विद्यार्थियों को होगा लाभ
जानकारों की मानें तो राष्ट्रीयस्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए पाठ्यक्रम व पुस्तकें उपलब्ध कराने से विद्यार्थियों को लाभ होगा। एनसीइआरटी में केवल टेस्टबुक से पढ़ाई नहीं कराई जाएगी, बल्कि प्रेक्टिकल भी होंगे। ई लर्निंग पर विशेष फोकस होगा।

छात्रों के सम्मान में निकाली रैली
सागर. माध्यमिक शिक्षा मंडल की १०वीं और १२वीं की परीक्षा में जिले के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों के प्रदेश की मैरिट सूची से आठ छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। इन छात्रों के सम्मान में मंगलवार को रैली निकाली गई। तीन बत्ती सहित अन्य स्थानों पर पुष्प वर्षा करके इनका सम्मान किया गया। इन विद्यार्थियों में सरस्वती शिशु मंदिर मोतीनगर की छात्रा गरिमा रूसिया और लक्ष्मीपुरा से राज सोनी, रिमझिरिया विद्यालय के अमृत्य सेन, मोतीनगर विद्यालय की मनालिका चौबे शामिल हैं। इस मौके पर महेश अग्रवाल, डॉ. वंदना गुप्ता, दामोदर प्रजापति सहित स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक आदि मौजूद रहे।

रक्षा को ९३ व श्रद्धा को ८५ फीसदी अंक
सागर. सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही रक्षा कुर्मी ने १०वीं में ९३ प्रतिशत अंक प्राप्त किए। पिता बीरबल कुर्मी किसान हैं। वहीं श्रद्धा चौबे ने कक्षा १०वीं में ८७ प्रतिशत अंक हासिल किए। उसे ५०० में से ४३७ अंक मिले। पिता बलराम चौबे हैं।

महक को मिले ९४.२ प्रतिशत अंक
सागर. शासकीय हाई स्कूल सत्ताढाना में १०वीं की छात्रा महक पिता राजेश साहू ने मुख्य परीक्षा में ९४.२ प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रा ने अपनी
सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता-पिता को दिया है।

मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
सागर. आदर्श सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल शिवाजी नगर में जिले की मैरिट सूची के बच्चों का सम्मान किया। मंगलवार को अतिथियों ने नेन्शी खरे, प्रतीक्षा पाठक, नेहा अहिरवार, रिया पटेल, अंजली पटेल, अंकित पटेल, शुभांशी शुक्ला, नितिन मिश्रा, हिमांशी तिवारी, दीपिका बाल्मीकी, खुशी लोधी, निर्माला रैकवार, श्रद्धा चौबे, नेहा गोस्वामी, माधवी दांगी, भारती पटेल, साक्षी आकाश श्रीवास्तव को सम्मानित किया।

एबीवीपी ने बांटी मिठाई
सागर. अभाविप ने संभागीय आवासीय विद्यालय में बच्चों का सम्मान किया। इनमें देवकी कुशवाहा कक्षा १०वीं, अग्निदेवी, सूखबाई, संदीप अहिरवार, शामिल थे। परिषद के जिला एसएफडी प्रमुख राहुल नामदेव ने ज्ञानोदय विद्यालय में मिठाई बांटी।

Published on: