सागर

हेल्पलाइन पर ले रहे सोशल मीडिया से दूरी और तनाव कम करने के टिप्स

माध्यमिक शिक्षा मंडल के हेल्पलाइन नंबर 1800-233-0175 मिल रहा मार्गदर्शन सागर. बोर्ड परीक्षा के लिए समय कम है। इस बार फरवरी माह में परीक्षा शुरू हो जाएंगी। ऐसे में परीक्षाओं से जुड़े डाउट क्लियर करने के लिए बोर्ड का हेल्पलाइन नंबर 1800-233-0175 विद्यार्थियों का सहारा बन रहा है। इस पर विद्यार्थी और उनके परिजन सुबह […]

less than 1 minute read
Jan 06, 2025
Help line

माध्यमिक शिक्षा मंडल के हेल्पलाइन नंबर 1800-233-0175 मिल रहा मार्गदर्शन

सागर. बोर्ड परीक्षा के लिए समय कम है। इस बार फरवरी माह में परीक्षा शुरू हो जाएंगी। ऐसे में परीक्षाओं से जुड़े डाउट क्लियर करने के लिए बोर्ड का हेल्पलाइन नंबर 1800-233-0175 विद्यार्थियों का सहारा बन रहा है। इस पर विद्यार्थी और उनके परिजन सुबह 8 से रात 8 बजे तक कॉल कर गाइडेंस ले रहे हैं। हेल्पलाइन की सुविधा रविवार के दिन भी जारी है।

काउंसलर से मिली जानकारी के अनुसार अधिकांश विद्यार्थी परीक्षा के समय सोशल मीडिया से दूरी बनाना चाहते हैं, लेकिन वह दूरी नहीं बना पा रहे हैं। ऐसी स्थिति हम विद्यार्थियों को बता रहे हैं कि सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताने से आपका भविष्य खराब हो सकता है। इस समय सोशल मीडिया से दूर रहें। सुबह योग करें और अपने मन को एकाग्र करें, जिससे दिनभर आप पढ़ाई के लिए समय दे सकें।

ये भी आ रहे हैं सवाल

कुछ विद्यार्थी पूछते हैं कि हर बार मार्च में बोर्ड परीक्षा होती थी, इस बार फरवरी में क्यों आयोजित की? परीक्षा काॅपी में ज्यादा लिखेंगे तो क्या ज्यादा नंबर मिलेंगे। सिलेबस पूरा करने के लिए क्या करें? उत्तर याद कैसे करें? परीक्षार्थियों के साथ उनके परिजनों के काॅल भी आते हैं। कुछ अभिभावक बताते हैं कि बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है क्या करें? बच्चे को रात में पढ़ाई कराएं या अलसुबह। इसी तरह पेपर सामने आने पर डर लगता है, उसे कैसे दूर करें, कितने घंटे पढ़ाई करें, ताकि नंबर ज्यादा मिलें।

Also Read
View All

अगली खबर