सागर

जल्द खत्म होगा छात्रों का इंतजार, जुलाई में आ रहा है CBSE बोर्ड का रिजल्ट

सीबीएसई को 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करना है।
less than 1 minute read
Jun 30, 2022
News
जल्द खत्म होगा छात्रों का इंतजार, जुलाई में आ रहा है CBSE बोर्ड का रिजल्ट

सागर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई को 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करना है। बोर्ड जुलाई महीने के पहले सप्ताह में कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। वहीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूटीईटी की परीक्षा से पहले जारी कर दिया जाएगा।

सीयूटीईटी की परीक्षा 15 जुलाई से शुरू होने जा रही है। सीबीएसई बोर्ड का प्रयास है कि, इन परीक्षाओं से पहले 10 जुलाई तक 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाए। सीबीएसई के सेक्शन अधिकारी जेपी शर्मा ने बताया कि, रिजल्ट की तैयारी पूरी कर ली गई है।


दो अलग-अलग चरणों में हुई थी बोर्ड परीक्षाएं

सीबीएसई द्वारा इस साल बोर्ड की परीक्षाएं दो अलग-अलग चरणों में ली गई हैं। पहला चरण पिछले साल नवंबर-दिसंबर महीने के दौरान आयोजित किया गया था। बाकि बचा 50 प्रतिशत सिलेबस के लिए देशभर में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं का दूसरा चरण साल 26 अप्रेल से शुरू हुआ था। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं 26 अप्रेल से 24 मई और 12वीं कक्षा के लिए सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 जून तक जारी रहीं।

यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए बांटी जा रही साड़ियां, देखें वीडियो

Published on:
30 Jun 2022 07:07 pm