सागर

नवंबर में पहली बार न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे आया

अधिकतम तापमान सामान्य से सामान्य से 1 डिग्री कम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

less than 1 minute read
Nov 20, 2024
sagar

शहर में मंगलवार को सीजन का पहला कोहरा छाया। दिनभर सर्द हवाओं की वजह से धूप का असर कम हो गया। मंगलवार की सुबह जब लोगों की आंख खुली तो शहर कोहरे की आगोश में समाया था। सुबह से उत्तरी हवा की गति बढ़ गई, जिसने सर्दी का अहसास कराया। अधिकतम तापमान सामान्य से सामान्य से 1 डिग्री कम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
तापमान में आ रही गिरावट की वजह से ठंड का असर बढ़ा है। अब सुबह-शाम लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी शुरू हो गई है। जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं। ऐसे में उत्तरी हवाएं मध्यप्रदेश में आएंगी, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। नवंबर आखिरी तक तेज ठंड शुरू होने का अनुमान है।
दिसंबर तक जोर दिखाएगी सर्दी
मौसम विभाग के अनुसार मानसून विदाई के बाद बंगाल की खाडी़ में लगातार सिस्टम बन रहे हैं। वहीं दूसरी और जम्मू कश्मीर में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आ रहे थे, जिससे बर्फबारी कम हुई थी। इस वजह से अक्टूबर में गुलाबी सर्दी की दस्तक नहीं हुई थी। नवंबर में सर्दी जोर नहीं दिखा रही थी। सर्दी के सीजन के अब 100 दिन शेष बचे हैं। दिसंबर व जनवरी में सर्दी खूब कंपकपाएगी।

Published on:
20 Nov 2024 04:56 pm
Also Read
View All