सागर

दिल्ली में छिपा बैठा पत्नी की हत्या का संदेही

मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस को संदेही के दिल्ली में अपने रिश्तेदार के घर छिपे होने का अनुमान है।

2 min read
Jun 12, 2018
Wife's murder case
Wife's murder case

सागर. कटरा के साबूलाल मार्केट में निर्माणाधीन भवन की छत पर ५ जून की सुबह संदिग्ध हालत में मिले महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस संदेही पति की तलाश कर रही है। मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस को संदेही के दिल्ली में अपने रिश्तेदार के घर छिपे होने का अनुमान है। पुलिस टीम उसे खोजने बहुत जल्द दिल्ली रवाना हो सकती है। उधर सोमवार को मृतका की मां व अन्य रिश्तेदारों ने कोतवाली पहुंचकर बयान दर्ज कराए जिनमें पति पर ही संदेह जताया है।
कोतवाली पुलिस ने ५ जून को कटरा में मो.शकील के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें शाहगढ़ निवासी राजेश अहिरवार व उसकी पत्नी दुर्गा मजदूरी कर रही थी। राजेश और दुर्गा भवन की छत पर ही ठहरे हुए थे। ४ जून शाम को काम खत्म कर मजदूर वहां से चले गए थे। वहां राजेश व दुर्गा निर्माणाधीन भवन में ही रुके थे। अगले दिन सुबह मजदूर पहुंचे तो राजेश और दुर्गा नीचे नहीं मिले। जब मजदूर ऊपर पहुंचे तो दुर्गा छत पर सोती दिखी। पास जाने पर उसकी नाक और मुंह के ऊपर खून जमा दिखा तो पुलिस को खबर
दी गई।
वृद्धा की हत्या के मामले में मिले सुराग की नहीं जुड़ पा रहीं कडि़यां
सागर. कोतवाली के कदम कुआं क्षेत्र में १६ मई को वृद्धा की संदेहास्पद स्थिति में की गई हत्या और सोने के जेवर लूटने की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ सकी है। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग तो लगे हैं, लेकिन कडि़यां आपस में न जुड़ पाने से आरोपी पुलिस की पहुंच से अब भी दूर है। कोतवाली के कदम कुआं क्षेत्र में १६ मई की शाम को ६२ वर्षीय वृद्धा ताराबाई पत्नी मौजीलाल सोनी का शव घर के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला था। वृद्ध महिला के हाथ से सोने के कंगन और कान-नाक में पहनी लोंग-झुमकी गायब थी। इस पर परिजनों ने सोने के जेवर लूटने के उद्देश्य से हत्या की शंका जताई थी। कोतवाली टीआइअभिषेक वर्मा ने बताया कुछ सुराग को जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है।
करंट लगने से गई भैंस की जान
सागर. बिजली चोरी करने के लिए डाले गए तार के कारण आए करंट की चपेट में आने से रविवार दोपहर मेनपानी में एक भैंस तड़प-तड़प कर मर गई। पुलिस ने पीडि़त ग्रामीण की रिपोर्ट पर बिजली चुराने वालों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मेनपानी निवासी नितिन यादव ने बताया कि गांव में उसके दादा मुनि यादव की भैंस रविवार को खेत के पास थी। जब वह वहां लगे बिजली के खंभे के पास से गुजरी और करंट की चपेट में आ गई।

Published on:
12 Jun 2018 05:37 pm