सागर

महिला को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाने के बजाए तांत्रिक के पास ले गया पति, 24 घंटे तड़पकर मौत

एक तरफ तो सांप के डसने के बाद महिला 24 घंटे तड़पती रही तो वहीं, उसका पति इस दौरान झाड़ फूंक के जरिए उसका इलाज कराने में जुटा रहा। 24 घंटे बाद उस महिला ने दम तोड़ दिया।

2 min read
Jun 25, 2022
महिला को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाने के बजाए तांत्रिक के पास ले गया पति, 24 घंटे तड़पकर मौत

सागर. मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक महिला को अंधविश्वास की भेंट चढ़कर जान गवाना पड़ा। दरअसल, बीना के अंतर्गत आने वाली खुरई के गमिरिया खुर्द गांव में महिला को सोते समय सांप ने डस लिया। घटना के बाद एक तरफ तो महिला के शरीर में लगातार जहर फैलते के कारण करीब 24 घंटे तक तड़पती रही तो वहीं, उसका पति इस दौरान झाड़ फूंक के जरिए उसका इलाज कराने में जुटा रहा। आकिरकार 24 घंटे बाद उस महिला ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

24 घंटे बाद बीती रात को जब महिला ने किसी तरह की प्रतिक्रिया देनी बंद कर दी तो आनन फानन में घर के लोग महिला को खुरई सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच परख करने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान जब चिकित्सकों ने परिजन से पूछा कि, महिला को सांप ने कब काटा था तो उन्होंने बताया कि, करीब 24 घंटे पहले रात के समय सोते में महिला को सांप ने काटा था। इसपर सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने हैरानी जताते हुए कहा कि, अगर समय रहते महिला को उपचार मिल जाता तो उसकी जान जरूर बच जाती।


हजारों रुपए भी खर्च कर दिए, पर अंध्विश्वास नहीं बचा सका जान

आपको बता दें कि, 26 वर्षीय सोनम पति सुखराम धानक गमिरिया खुर्द के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि, घर में सोते समय सोनम को सांप ने डस लिया था, लेकिन सोनम के पति ने उसे सीधे अस्पताल ले जाने के बजाय, झाड़ फूंक कराने टीकमगढ़ के एक तांत्रिक के पास ले गया। यहां से वो सीदे अपनी पत्नी को घर ले आया। जाड़फूक के बाद भी सोनम की हालत लगातार बिगड़ती रही और उसकी तकलीफ बढ़ती रही। स्तिति ये रही कि, करीब 24 घंटे बाद उसके हाथ पैर पूरी तरह से लश पड़ गए। ऐसे में घबराकर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकि तब तक सोनम की जान जा चुकी थी। परिजन का कहना है कि, सांप के काटने के बाद टीकमगढ़ जाने-आने में ही उनके 20 हजार रुपए खर्च हो गए, फिर भी महिला की जान नहीं बच सकी।

फिर जिंदा करवाने के लिए ले जाने लगे घर

महिला के पति का अंधविश्वास अपनी पत्नी की मौत के बाद भी कम नहीं हुआ। पत्नी की मौत के बाद भी तांत्रिक से फोन पर बात की, जिसके बाद तांत्रिक ने सुखराम सो कहा कि, महिला के शव को उसी जगह ले जाओ जहां सांप ने उसे डसा था, वो उसे दौबारा जिंदा करेगा। इसके बाद मृतका का पति बिना पोस्टमार्टम कराए शव दौबारा अपने घर ले जाने लगा। इसपर अस्पतला प्रबंधन की ओर से जानकारी देहात थाना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति को सच्चाई से अवगत कराते हुए जमकर फटकार लगाई।

यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए बांटी जा रही साड़ियां, देखें वीडियो

Published on:
25 Jun 2022 01:42 pm
Also Read
View All