सहारनपुर

यूपी की इस जेल में हैं कई कुख्यात, देंखे इसी जेल के डिप्टी जेलर का पैर छूते हुए वायरल वीडियाे

निरीक्षण के लिए पहुंचे थे डीआईजी जेल इसी दाैरान पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे अफसराें की बना ली किसी ने फिल्म फिर कर दी वायरल
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2018, 7:44 PM IST
saharanpur jail
police

सहारनपुर।

सहारनपुर की जेल एक बार फिर सुर्खियाें में है। इस बार सुर्खियाें की वजह भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर या फिर यहां बंद कुख्यात नहीं बल्कि खुद जेल अफसर हैं। जेल के ही अफसराें का एक 47 सैकेंड का वीडियाे वायरल हुआ है। इस वीडियाे में डिप्टी जेलर समेत अन्य स्टाफ निरीक्षण काे पहुंचे डीआईजी जेल के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल हुआ यह वीडियाे साेशल मीडिया पर खूब चर्चाआें में है आैर इस वीडियाे काे साेशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट भी मिल रहे हैं।

यह घटना शुक्रवार की है। डीआईजी जेल मेरठ से सहारनपुर पहुंचे आैर उन्हाेंने जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्हाेंने जेल में खाने की क्वालिटी से लेकर सीसीटीवी कैमरा आैर अन्य रिकार्ड देंखे तथा बंदियाें से भी बातचीत की। निरीक्षण में कुछ खामिया भी सामने आई जिन्हे दुरूस्त करने के निर्देश डीआईजी जेल ने माैके पर ही दिए। इस निरीक्षण के बाद जैसे ही डीआईजी जेल चलने लगे ताे यहां अफसराें में जैसे उनके पैर छूने की हाेड़ मच गई। एक के बाद एक अफसराें ने पैर छुए। वीडियाे में पहले डीआईजी के साथ आया सिपाही डिप्टी जेलर के पैर छूता है आैर फिर डिप्टी जेलर डीआईजी के पैर छूते हैं।

इसी दाैरान का एक वीडियाे अब साेशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है। करीब 47 सैकेंड के इस वीडियाे में डीआईजी जब गाड़ी में बैठते हैं ताे उस समय भी जेल के अफसर उनके पैर छूने की काेशिश करते हैं लेकिन उन्हे माैका नहीं मिल पाता। इसके बाद जब डीआईजी अपनी गाड़ी में बैठ जाते हैं ताे एक के बाद एक जेल के अफसर उनके पैर छूते हैं। सबसे पहले डिप्टी जेलर सूबेदार सिंह खिड़की से हाथ बढ़ाकर पैर छूते हैं आैर इसके बाद ताे जैसे हाेड़ सी मच जाती है। इनके बाद डिप्टी जेलर केके सिंह आैर हिमांशु राैतेला भी डीआईजी के पैर छूते हैं आैर इसी दाैरान माेबाइल फाेन से किसी ने यह वीडियाे बना ली जिसे साेशल मीडिया पर वायचरल कर दिया गया। इस संबंध में अब जेल के अफसर कुछ भी बाेलने से बच रहे हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक की आेर से इस मामले में यही कही कहा है कि कुछ अफसराें ने व्यक्तिगत रूप से पैर छुए हैं।

Updated on:
23 Sep 2018, 7:44 PM IST
Published on: