
aaj ka Rashifal (दैनिक राशिफल) चन्द्र राशि और ज्योतिष विद्या के मुताबिक आज यानि एक अक्टूबर माह का प्रथम दिन सभी राशियों के लिए खास है। तो आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल और जानते हैं कि आज माह की प्रथम तारीख को कैसा रहने वाला है आपका दिन
आज का राशिफलमेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi
मेष राशि (Mesh Rashi) आज दिन सामान्य रहने वाला है लेकिन आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। पेट के विकार हो सकते हैं। खाने की वस्तुओं पर ध्यान दें। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य लाभ वाला है। आज की गई मेहनत का फल भविष्य में आपको मिलेगा। आज मछलियों को अपने हाथ से खाना देना मेष राशि वालों के लिए शुभ है।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज परिवारिक चिंताओं में आप घिरे रहेंगे। दोपहर बाद परिवार के किसी सदस्य की अचानक तबियत भी बिगड़ सकती सकती है। इसलिए दवाओं का ध्यान रखें दवाई नियमित रूप से लेते रहें। आज कोई नया कार्य शुरू करने से पहले पिता या जीवनसाथी से सलाह जरूर कर लें। आज कुत्ते को दुत्कारना आपके लिए उचित नहीं है। आज दूसरों का सम्मान करें आपको सम्मान मिलेगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है आज भाग्य मिथुन राशि वालों के साथ है। आज जो भी कार्य करेंगे उन सभी में आपको सफलता मिलने वाली है लेकिन ध्यान रखिएगा भाग्य जरूर आपके साथ है लेकिन आप की चंद्र राशि में कर्म ही प्रधान है इसलिए कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से पूरा करें आज दोपहर बाद अच्छे समाचार मिलेंगे और कार्य क्षेत्र में माहुल आपके अनुकूल रहेगा आज किसी भूखे व्यक्ति को खाना देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) कर्क राशि वालों के लिए आज प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए आज का दिन बेहद अच्छा है आज कर्क राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें सड़क पार करते समय भी थोड़ा सावधान रहें आज दूसरों से ईर्ष्या को नहीं करनी है।
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। अगर आप पढ़ते हैं, विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा है। आज अध्ययन कीजिए अध्ययन में आपका मन लगेगा और परीक्षा परिणाम भी आज बेहतर आने वाले हैं। नौकरी पेशा और व्यापार करने वालों के लिए आज सामान्य लाभ और सम्मान के योग बने हुए हैं। आज क्रोध से आपको बचना होगा।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुशी का दिन है आज प्रसन्नता आपके चारों ओर विद्यमान रहेगी आज पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहने वाला है इससे भी अच्छी बात यह है कि आज अचानक धन लाभ के योग आपके लिए बने हुए हैं आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है आज घर पर आने वाले मेहमानों का सम्मान करें आदर करें आप जितना सम्मान दूसरों के देंगे उतना ही आपको भी मिलने वाला है।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है आज भाग्य तुला राशि वालों के साथ नहीं है आज अपनी किस्मत आपको खुद लिखनी होगी खूब मेहनत कीजिए अच्छी बात यह है कि धन लाभ आप की चंद्र राशि में आज दिखाई देता है गणेश जी कहते हैं कि आज इमानदारी और मेहनत से आपको धन लाभ होने वाला है।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर है पिछले कुछ दिनों से अगर आप शारीरिक कष्ट झेल रहे हैं तो आज आपको उससे आराम मिलेगा निजात मिलेगी पारिवारिक समस्याओं का भी समाधान होगा आज परिवार को समय दे बच्चों से बात करें कार्य क्षेत्र में सहयोगी आप से अच्छा व्यवहार आज करने वाले हैं आप भी क्रोध को छोड़ कर वाणी में मधुरता लाएं।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है आज किसी ऐसे मित्र से आपकी मुलाकात होगी इससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा और पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी आज अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है खाने पीने की वस्तुओं का ध्यान आपको रखना होगा परिवार में किसी बुजुर्ग की तबीयत भी आज खराब हो सकती है इससे आपकी चिंताएं बढ़ सकती है कार्यक्षेत्र में आज सामान्य हालात रहने वाले हैं।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) मकर राशि वालों के लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है आज भाग्य मकर वालों की राशि में विद्यमान है आज धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा मानसिक रूप से भी आज खुद को आप सरल महसूस करेंगे शांत महसूस करेंगे अपनी वाणी में मधुरता लाइए कुत्ते को आज अपने हाथ से दूध देना आपके लिए शुभ है आज किसी से भी ईर्ष्या आपको नहीं करनी है।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है आज कुंभ राशि वालों को किसी भी तरह की बहस में नहीं पड़ना है बहस में पढ़ने से आज पारिवारिक जनों के साथ विवाद हो सकता है अपने स्वभाव में आज आपको सरलता लानी जरूरी है गुस्से को त्याग दें व्यवहार में जिद्दी पन भी आज उचित नहीं है आज आपको समझोता वादी सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए आज दूसरों का जितना सम्मान आप करेंगे आपको उतनी ही अच्छे फल मिलेंगे आज मछलियों को अपने हाथ से खाना डालना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दोस्तों के साथ अच्छा समय आपका बीतने वाला है लेकिन बहस करने से आपको बचना होगा आज मीन राशि वाले अगर दोस्तों से बहस करेंगे तो विवाद होने की आशंका एक बनी हुई है किसी भी बात पर जिद आपको नहीं करनी है जिद्दी आपको नहीं बनना है अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है आज सड़क पार करते समय भी आपको सावधान रहना होगा वाहन चलाते समय भी थोड़ा सचेत रहिए गा आज की गई मेहनत का फल भविष्य में आपको जरूर मिलेगा।