सहारनपुर

शुक्रवार आज का मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

Highlights शुक्रवार 28 फरवरी 2020 का सभी राशियों का राशिफल चंद्र राशिफल से जानिए आज का भविष्यफल
3 min read
• •
Updated: 28 Feb 2020, 7:14 AM IST
rashifal in hindi
aaj ka rashifal

28 फरवरी 2020 शुक्रवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे ? यह जानने के लिए आइए जानते हैं आज का सभी 12 राशियों का राशिफल। ज्योतिष के अनुसार आज ब्रह्मा योग बन रहा है और चंद्रमा मेष राशि में है। चंद्र राशिफल से आज का भविष्यफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी व पंडिरत राेहित वशिष्ठ।

scorpio horoscope , pisces horoscope , gemini horoscope ,




मेष राशिफल : हिन्दी राशिफल कहता है कि मन आज चंचल बना रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। वाहन और भवन सुख के योग बने हुए हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं तो उत्तम समय है लेकिन खर्च करते समय सचेत रहें

वृष राशिफल , कहता है कि मानसिक रूप से खुद काे सरल महसूस करेंगे। दैनिक कार्यों में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। जीवनसाथी से भरपूर साथ आज आपको मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बहस करने से बचें गुस्से से बचें।

मिथुन राशिफल , कहता है कि आज दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। अच्छे बुरे एहसास और अनुभव साथ साथ चलेंगे। नकारात्मक विचारों से बचना है। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा।


कर्क राशिफल , कहता है कि आत्मविश्वास में कुछ कमी महसूस कर सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना उचित नहीं है। बातचीत के समय सही शब्दों का चयन आवश्यक है। आज ऐसे बोल नहीं बोलने हैं जो दूसरों को कड़वे लगते हों।


सिंह राशिफल , कहता है कि जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए उत्तम समय है। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलेगा। आज किया गया अध्ययन आपके काम आने वाला है। मेहनत का समय है, जो भी मेहनत करेंगे उसका फल आपको प्राप्त होगा अचानक यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।

कन्या राशिफल , कहता है कि आपका मन आज चंचल बना रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए आपको श्रीराम का ध्यान करना चाहिए। आत्मविश्वास में भी कमी महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। बहस करने से बचें। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

तुला राशिफल , शुक्रवार आज तुला राशि वालों की राशि में सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं लेकिन उन्हें भी गुस्से से बचना होगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना उचित नहीं है। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिल रहा है। मित्रों के साथ बिताया गया समय भी अच्छा बीतेगा।


वृश्चिक राशिफल , शुक्रवार आज अपने मन की बात वृश्चिक राशि वालों को सुननी चाहिए। आपके आसपास का माहौल के अनुरूप नहीं है। कुछ लोग विरोध कर सकते हैं लेकिन अपने कार्यों पर ध्यान दें। आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।


धनु राशिफल , शुक्रवार आज धनु राशि वालों की राशि में सामान्य से अच्छे योग बने हुए हैं। धन लाभ होगा आपके आसपास के लोग भी आपके कार्यों से प्रभावित होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अच्छा समय है। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे।

मकर राशिफल , के अनुसार आज मकर राशि वालों को नकारात्मक नहीं होना है। समय का प्रबंधन जरूरी है। आज मकर राशि वालों की राशि में कर्म प्रधान है इसलिए समय से अपने कार्यों को पूरा करना जरूरी है। धन और वाहन सुख के योग आपकी राशि में आज बन रहे हैं।

कुंभ राशिफल , शुक्रवार आज कुंभ राशि वालों की राशि में सामान्य योग दिखाई दे रहे हैं। मना चंचल बना रहेगा। आज भावुक होने से भी कुंभ राशि वालों को बचना चाहिए। अच्छी बात है की आय के स्रोत बढ़ेंगे और जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए भी उत्तम समय है। आज किया गया अध्ययन की गई मेहनत जीवन भर आपके काम आने वाली है।

मीन राशिफल , मीन राशि वाले आज खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे लेकिन धैर्य में कमी रहेगी। इसलिए धैर्य आवश्यक है। पारिवारिक सदस्यों के साथ समय बिताईयें। आज पारिवारिक चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का ध्यान कीजिए। इससे आपके कष्ट कम होंगे

Published on: