यूपी के अंतिम जिले सहारनपुर से शुरू हुई आम आदमी पार्टी की जन अधिकार पद यात्रा
सहारनपुर।
2019 काे लेकर आप पार्टी ने अपने कदम यूपी की आेर बढ़ा दिए हैं। बुधवार काे राज्य सभा सांसद आैर आप के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की अगुवाई में सहारनपुर से नाेएडा के लिए आप पार्टी की पदयात्राा शुरू हुई। इस यात्रा काे जन अधिकार पद यात्रा नाम दिया गया है। पार्टी सहारनपुर पद यात्रा के जरिए बढ़े इन कदमाें से यूपी काे साधने के सपने देख रही है। यही कारण है कि पद यात्रा में जनहित के मुद्दाें काे उठाते हुए भाजपा के खिलाफ माेर्चा खाेला जा रहा है। आप पार्टी की इस पद यात्रा के सहारनपुर से शुरू हाेने के पीछे भी एक बड़ा कारण बताया जा रहा है। दरअसल, उत्तर प्रदेश का अंतिम जिला सहारनपुर यूपी ही नहीं बल्कि देश की राजनीति के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह वही जिला है जहां से भाजपा ने अपनी परिवर्तन यात्रा शुरू की थी और आप आप पार्टी ने भी यही से अपनी पदयात्रा शुरू की है।
इस पदयात्रा में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद और आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह शामिल हैं। बुधवार सुबह सहारनपुर से दिल्ली रोड स्थित सॉलिटेयर फार्म से यह पदयात्रा शुरू हुई। सहारनपुर से चलकर यह पदयात्रा उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी नाेएडा पहुंचेगी। इस पदयात्रा से आप पार्टी किसान मजदूरों से लेकर कर्मचारियों तक को अपने साथ जाेड़ने का प्रयास कर रही है। पदयात्रा के जरिए मुख्य रूप से जनहित के मुद्दों को पार्टी उठाने का काम करने का दावा कर रही है। यह पदयात्रा रास्ते में अलग-अलग कस्बों और गांव में रुकेगी और यहां पर पार्टी के एजेंडे के बारे में लाेगाें काे बताया जाएगा।
ताे ये है उद्देश्य
दरअसल, आम आदमी पार्टी अब देश की राजधानी दिल्ली से पूरे देश की राजनीति के केंद्र उत्तर प्रदेश की ओर अपने कदम बढ़ाना चाहती है। इसकी घाेषणा पदयात्रा से एक दिन पहले सहारनपुर पहुंचे संजय सिंह ने पत्रकार वार्ता में कर दी थी कि पार्टी इस बार यूपी में चुनाव लड़ेगी। एेसे में अब यही माना जा रहा है कि, इसी उद्देश्य के साथ आप पार्टी ने यह पदयात्रा शुरू की है। खास बात यह है कि आप पार्टी ने इस यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश के अंतिम जिले सहारनपुर को चुना है। बुधवार सुबह शहर के बीचोबीच गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दिल्ली रोड स्थित सॉलेटियर फार्म से यह पदयात्रा शुरू हुई। इससे पहले मंगलवार को इसी फार्म में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह समेत दिल्ली से आए आप पार्टी के अलग-अलग विधायकों ने जनसभा की थी और इस जनसभा में मुख्य रुप से भाजपा पर प्रहार किए गए थे उत्तर प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में अपराध ग्राफ को बढ़ा हुआ बताया गया था। कहा गया था कि भाजपा नफकरत की बुनियाद पर हिन्दुस्तान काे खड़ा करना चाहती है। संजय सिंह ने यह तक कह दिया था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश को रोगी बना दिया है। इस दौरान पद यात्रा की अनुमति न मिलने से कड़े तेवर भी आम आदमी पार्टी के नेताओं के दिखाई दिए थे और उन्होंने सहारनपुर पुलिस प्रशासन को चेतावनी दे दी थी हमारी पदयात्रा रुकने वाली नहीं है और अगर पुलिस प्रशासन अनुमति नहीं दे रहा तो उसका पर उनकी पद यात्रा पर नहीं पड़ेगा। प्रशासन अगर उनकी पदयात्रा को रोकना चाहता है तो गिरफ्तारी करे लेकिन पदयात्रा अपने समय से शुरू होगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के इस बयान के बाद सहारनपुर पुलिस ने कमर कस ली थी और ऐसा लग रहा था कि बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की यह पदयात्रा शुरू नहीं होने दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुबह के समय जब पदयात्रा के लिए आम आदमी पार्टी के सांसद विधायक और अन्य पदाधिकारी इकट्ठा हुए तो उन्हें किसी ने नहीं रोका। यह अलग बात है कि पुलिस बल तैनात रहा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि पद यात्रा सहारनपुर से शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ आैर गाजियाबाद से हाेते हुए आठ सितंबर काे नाेएडा पहुंचेगी। इस यात्रा में मुख्य रूप से पश्चिमी जाेन के अध्यक्ष साेमेंद्र ढाका, याेगेश दहिया, मेहरबान अली, पंकज पाठक, छवि यादव, निर्मल मिश्रा, निर्मल शर्मा समेत पश्चिमी प्रांत के सभी जिलाध्यक्ष आैर अन्य शामिल हैं।