सहारनपुर

आतंकी कनेक्शनः एटीएस ने फिर डाला यूपी के देवबंद में डेरा, कई लाेगाें से पूछताछ

पकड़े गए आतंकियाें के करीबियाें से पूछताछ करने के लिए एक बार फिर से देवबंद पहुंची थी एटीएस की टीम, नहीं मिला काेई संदिग्ध सुराग
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Mar 2019, 8:22 AM IST
saharanpur news
deoband nagar

सहारनपुर। आतंकी संगठन जैश-ए-माेहम्मद के पकड़े गए आतंकियाें से पूछताछ के बाद एटीएस की रडार कुछ आैर नाम भी आ गए हैं। इन लाेगाें पूछताछ करने के लिए शुक्रवार काे एक बार फिर से एटीएस की एक टीम देवबंद में पहुंची आैर यहां संदिग्धाें से पूछताछ की। जिन लाेगाें से पूछताछ की गई वह सभी पकड़े गए आतंकियाें के करीबी बताए जा रहे हैं। यह अलग बात है कि इनसे पूछताछ में काेई नई बात सामने नहीं आई है। पूछताछ के दाैरान इन संदिग्धाें की किसी तरह से आतंकी गतिविधियाें में संलिप्तता भी सामने नहीं आई।

दरअसल, पिछले माह 21 फरवरी काे सहारनपुर पहुंची एटीएस की टीम ने देवबंद से दाे आतंकियाें काे गिरफ्तार किया था। दाेनाें ने अपने नाम शाहनवाज तेली आैर आकिब अहमद बताए थे। इन्हाेंने एटीएस काे बताया था कि दाेनाें आतंकी संगठन जैश-ए-माेहम्मद के सक्रिय सदस्य है। इनसे पूछताछ में जाे इनपुट मिले उन्ही के आधार पर एटीएस एक बार फिर से देवबंद पहुंची आैर यहां कुछ लाेगाें से पूछताछ की। देवबंद से मिल रही जानकारी के अनुसार अभी तक एटीएस देवबंद में अलग-अलग आठ लाेगाें से पूछताछ कर चुकी है। कुछ अन्य लाेगाें से भी एटीएस काे पूछताछ करनी है इसलिए एटीएस की एक टीम ने देवबंद में ही डेरा डाल लिया है।

Published on: