सहारनपुर

भीम आर्मी संस्थापक रावण ने इमरान मसूद के लिए भरी सभा में कह दी एेसी बात सुनकर हर काेई रह गया हैरान, वीडियाे आया सामने

विधायक नरेश सैनी आैर मसूद अख्तर के साथ रावण से मिलने उसके घर पहुंचे थे कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2018, 11:24 PM IST
saharanpur news
bhim army chif

सहारनपुर।

भीम आर्मी सेना के प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण ने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के लिए भरी सभा में एसी बात कह दी जिसे सुनकर रावण के समर्थक भी हैरान रह गए। चंद्रशेखर ने कहा कि इमरान मसूद का अहसान नहीं उतार पाउंगा अगर कहीं इमरान मसूद का पसीना गिरा ताे वहां अपना खून बहा दूंगा। यह कहते हुए रावण ने इमरान मसूद काे अपने गले लगा लिया आैर यह देखकर एक बारी काे रावण के समर्थक भी हैरान रह गए।

दरअसल, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मिलने छुटमलपुर स्थित रावण के आवास पर पहुंचे थे। यहां समर्थकाें के सामने ही चंद्रशेखर ने इमरान मसूद काे गले लगा लिया आैर अपने समर्थकाें से कहा कि यह वह शख्स है जिसका अहसान जिंदगी भर नहीं चुका पाऊँगा। जब सभी ने साथ छाेड़ दिया था उस समय इमरान मसूद डटकर समर्थन में खड़ा रहा। चंद्रशेखर ने कहा कि इमरान मसूद चाहे जहां रहें, जिस भी पार्टी में रहे, चंद्रशेखर का साथ मिलेगा। रावण ने यह तक कहा कि अगर इमरान मसूद का कहीं पसीना गिरा ताे चंद्रशेखर वहां अपना खून बहा देगा। यह कहते ही समर्थकाें ने भी नारे लगा दिए। इमरान मसूद यहां सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर आैर बेहट विधान सभा क्षेत्र से विधायक नरेश सैनी के अलावा पूर्व एमपी स्वर्गीय जगपाल के बेटे रजनीश काे भी अपने साथ लेकर पहुंचे थे। यहां पहले से ही चंद्रशेखर के आवास पर समर्थकाें की भीड़ लगी हुई थी लेकिन जैसे ही इमरान मसूद यहां पहुंचे ताे चंद्रशेखर ने सभी काे पीछे करते हुए इमरान मसूद काे अपने बराबर में खड़ा कर लिया आैर फिर समर्थकाें से कहा कि इमरान मसूद का उन पर ही नहीं भीम आर्मी पर बड़ा अहसान है। रावण यह तक कहा कि जब मैं जेल के अंदर था ताे मेरा भाई इमरान मसूद बाहर खड़ा हुआ था। इस पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि चंद्रशेखर की रिहाई की खबर भी सबसे पहले उन्ही के पास पहुंची थी।

चंद्रशेखर ने इन्हे भी लगाया गले

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ पहुंचे सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर आैर बेहट विधायक नरेश सैनी काे भी चंद्रशेखर ने गले लगा लिया । इनके साथ पूर्व एमपी स्वर्गीय जगपाल का बेटा रजनीश भी पहुंचा था। रजनीश काे गले लगाते हुए रावण ने कहा कि रजनीश मेरे राजनीतिक गुरु के बेटे हैं। बाेले कि इस परिवार ने हमेशा दलिताें के लिए काम किया है। इस तरह चंद्रशेखर ने इमरान मसूद समेत पूर्व एमपी के बेटे रजनीश के अलावा सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर आैर बेहट विधान सभा क्षेत्र से विधायक नरेश सैनी काे अपने समर्थकाें से जाेशीले अंदाज में परिचय कराया। यह मिलन अब राजनीतिक गलियाराें में भी चर्चा का विषय बन गया है।

Published on: