सहारनपुर

चंद्रशेखर ने भाजपा सरकार पर बोला बड़ा हमला, बसपा में शामिल होने को लेकर दिया ये बयान

Highlights- भाजपा सरकार पर लगाया विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप- अयोध्या फैसले के बाद मुसलमानों के व्यवहार की तारीफ की- कहा- भीम आर्मी सरकार की डराने वाली हरकतों से घबराएगी नहीं
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2019, 10:18 AM IST
chandrashekhar.jpg

सहारनपुर. भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबा रही है। अपनी आवाज उठाने वालों को भी देशद्रोही करार दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2017 के एक मामूली केस में उन पर गैंगस्टर लगाकर जेल में डाल दिया गया, लेकिन भीम आर्मी सरकार की इन डराने वाली हरकतों से घबराएगी नहीं।

बता दें कि चंद्रशेखर शुक्रवार को सरसावा में भीम आर्मी कार्यकर्ता सचिन खुराना की माता के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। एक सवाल के जवाब में चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा सरकार में अनुसूचित जाति के विधायक भी समाज का भला करने में नाकाम साबित हुए हैं। जबकि भीम आर्मी देश के दबे-कुचले पिछड़े वर्ग के लिए लगातार कार्य कर रही है।

वहीं, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने अयोध्या फैसले के बाद मुस्लिम समाज के व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में आस्था की नहीं, बल्कि हक की लड़ाई चल रही थी, लेकिन अदालत के फैसले पर असहमत होने के बाद भी मुसलमानों ने जिस तरह धैर्य का परिचय दिया है वह काबिलेतारीफ है। बसपा से जुड़ने के सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि वर्तमान हालात में अनुसूचित, पिछड़े व मुस्लिमों समाज के लोगों को अपने हक की लड़ाई के लिए एक मंच आना जरूरी हो गया है।

Published on: