
बुलंदशहर। जनपद में अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसले आने के बाद भी जनपद भर में पहला शुक्रवार होने के कारण हाई अलर्ट रहा। हाई अलर्ट होने के कारण जनपद को सेक्टर और जोन में विभाजित कर पुलिस और मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई। जनपद भर के मंदिर और मस्जिदों पर पुलिस फोर्स एहतियात के तौर पर तैनात की गई।
दोपहर 3:00 बजे तक जनपद भर में पुलिस फोर्स शांतिपूर्ण नमाज अदा करने के लिए मुस्तैदी से तैनात रहे। मजिस्ट्रेट भी थाने-चौकियों पर पुलिस के साथ तैनात रहे। जनपद भर में कहीं से भी कोई भी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला। बाद में जानकारी देते हुए एडीएम प्रशासन रविंद्र कुमार ने बताया कि मंदिर मस्जिद में पुलिस तैनात की गई थी। बकायदा पुलिस प्रशासन की टीम ने गश्त की है और जुम्मे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से निपट गई है और कोई घटना दुर्घटना की कोई सूचना नहीं आई है।
Updated on:
15 Nov 2019, 7:08 PM IST
Published on:
15 Nov 2019, 7:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.