3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो किशोरियों को प्रेम जाल में फंसाया और किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर अब दोनों से कर रहा गंदी डिमांड

Highlights: -युवक ने दोनों किशोरियों को धोखे से प्रेमजाल में फंसा लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया -आरोपित ने दोनों की वीडियो भी बना ली और वायरल करने की धमकी दी -पीड़िताओं ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 15 Nov 2019, 6:42 PM IST

demoo.jpg

मेरठ। दूसरे संप्रदाय के एक युवक पर दो सहेलियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, आरोपी ने एक किशोरी के साथ फर्जी निकाह भी कर लिया। दोनों किशोरियों ने थाना नौचंदी में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। नौचंदी थाने में दो नाबालिग सहेलियां पहुंची।

यह भी पढ़ें : यात्री से पांच रूपए अधिक वसूलना वेंडर को पड़ गया महंगा, ट्विटर पर शिकायत के बाद एक-एक लाख का जुर्माना

आरोप है कि एक युवक ने दोनों किशोरियों को धोखे से प्रेमजाल में फंसा लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने दोनों की वीडियो भी बना ली और वायरल करने की धमकी दी। पीड़िताओं ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार दोपहर के समय दोनों सहेलियां थाने में पहुंची और तहरीर दी। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले एक किशोरी की दोस्ती पार्लर में काम करने वाली युवती से हुई थी। उसने ढवाई नगर निवासी युवक से उसकी मुलाकात कराई थी। तभी से वह उससे बातचीत करने लगा।

इसी बीच उसने उसकी सहेली का नंबर ले लिया और उससे भी बात करने लगा। दोनों को इस बात की जानकारी नहीं थी। एक किशोरी ने बताया कि छह माह पहले युवक ने उससे फर्जी निकाह किया और समय आने पर परिवार को बताने की बात कहकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो भी बना ली है। दूसरी किशोरी ने बताया कि छह दिन पहले वह घर में अकेली थी। तभी युवक घर पर आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। उसकी भी उसने वीडियो बना ली। आरोपित अब तक उनसे हजारों रुपये भी ले चुका है। शिकायत करने पर धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ें: देर रात अंधेरे में अचानक शुरू हो गई फायरिंग, गांव वालों ने उठकर लगाई दौड़ तो 2 लोग हुए गोली के शिकार- देखें वीडियो

पुलिस कर्मियों ने उनकी बात सुनकर परिजनों के साथ आने के लिए कहा। वहीं, लड़कियों का कहना है कि इस धोखाधड़ी में युवक के परिजन भी शामिल हैं। दोनों किशोरियों ने बताया कि उनके माता-पिता अलग-अलग रहते हैं। इसकी युवक को जानकारी थी। इसके चलते ही उसने धीरे-धीरे घर में आना शुरू कर दिया। पहले वह सामान भी लाता था, लेकिन घिनौनी वारदात करने के बाद उसने उल्टे उनसे रुपये लेने शुरू कर दिए। वहीं एसओ नौचंदी तपेश्वर ने बताया कि किशोरियों के परिजनों को बुलाया गया है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश