3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देर रात अंधेरे में अचानक शुरू हो गई फायरिंग, गांव वालों ने उठकर लगाई दौड़ तो 2 लोग हुए गोली के शिकार- देखें वीडियो

Highlights गांव में इसलिए पहुंचे थे हमलावर बदमाश पशु चोरी की वारदात को अंजाम देने आए बदमाश पकडऩे के लिए भागे दो लोग हुए घायल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 15 Nov 2019, 5:52 PM IST

shots.jpg

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र के खुर्शीदपुरा गांव में बुधवार की रात बदमाशों के हमले में दो ग्रामीण गोली लगने से घायल हो गये। जिन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश गोलीबारी कर भाग निकले। पुलिस ने गोलीबारी करने वाले बदमाशों गिरफ्तारी के लिए कई टीम को लगाया है।

भाजपा ने जारी की मंडल अध्यक्षों की सूची, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार, जारचा निवासी उदयवीर और रामवीर को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पेट में गोली लगी है। पुलिस का कहना है वक्त रहते ही दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिससे दोनों की जान बच सकी है। वही पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के खुर्शीद पुरा गांव में बुधवार की रात को करीब आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोला। भैंस चुराने की कोशिश कर रहे इन बदमाशों ने ग्रामीणों के विरोध करने पर गोलीबारी की। एसपी ने बताया कि उदयवीर और रामवीर नामक दो ग्रामीण गोली लगने से घायल हो गये। गंभीर हालत में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी कर बदमाश भाग निकले। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश