
नोएडा। भाजपा ने गुरुवार को हाईटेक सिटी नोएडा के गौतमबुद्ध नगर जिले में 11 मंडलों में 9 अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। इससे पार्टी नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। वही जिले के प्रभारी ने यह सूची जारी की है। हालांकि इसमें दो मंडलों में अध्यक्षों के नामों की घोषणा नहीं की गई है। इन्हें किस वजह से रोका गया है। इसकी वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। उधर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
जिला प्रभारी ने की मंडल अध्यक्षों के नामों की सूची
जानकारी के अनुसार, भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जारी सूची में बताया कि कासना से मंडल अध्यक्ष जगदीप नागर, जेवर से अशोक शर्मा, दनकौर से राजेंद्र सिंह, ग्रेटर नोएडा से महेश शर्मा, सूरजपुर से मनोज भाटी, जारचा से विचित्र तोमर, दादरी देहात से संजय भाटी, बादलपुर से प्रेम शर्मा और बिसरख से रवि भदौरिया को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इन सभी मंडल अध्यक्षों में 3 राजपूत, तीन ब्राह्मण और तीन गुर्जर समुदाय के है। जिला मंडल अध्यक्ष बनाये गये 9 पदाधिकारियों में एकमात्र महिला गंगा जोशी को ग्रेटर नोएडा में जगह दी गई है। वही 8 नोएडा महानगर अध्यक्ष पद पर अजित मुखिया, राजेश सिंह, करतार जाटव, पंकज रावल, विमल पुंडीर, सतेंद्र चौधरी, महेंद्र नागर व लोकेश त्यागी के नाम घोषित हुए हैं।
दो मंडल अध्यक्षों का नाम नहीं किया गया घोषित
वही ग्यारह में से नौ मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिये गये है। जबकि दो मंडल दादरी नगर और रबूपुरा के मंडल अध्यक्षों के नाम होल्ड कर दिये गये है। यह नाम क्यों रोके गये। इसका अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।
Published on:
15 Nov 2019, 4:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.