सहारनपुर

सहारनपुर में बाइक सवार बदमाश बैंक मित्र का कैश लेकर फरार

Highlights जन सेवा केंद्र संचालक बैग बाहर रखकर खोल था शटर बाइक सवार बदमाश कैश से भरा बैग लेकर हुए फरार
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2020, 6:31 PM IST
vyapari.jpg
vyapari

सहरानपुर। कोतवाली बेहट क्षेत्र के कलसिया में बाइक सवार बदमाश एक जन सेवा केंद्र संचालक का रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। आस-पास के लोगों ने शाेर भी मचाया लेकिन बदमाश तेजी से भाग निकले। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इनकी पहचान कराने में जुटी है।

घटना साेमवार सुबह की है। जनसेवा केंद्र संचालक बाइक से अपनी दुकान पर पहुंचा और बाइक खड़ी करके शटर खोलने लगा। इसका बैग बाइक पर ही रखा हुआ था। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश इसका बाइक पर रखा बैग उठाकर भाग गए। जनसेवा केंद्र संचालक का कहना है कि उसने पीछा करने की कोशिश भी की लेकिन बदमाश तेजी से फरार हो गए।

एसएसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से कुछ तस्वीरें पुलिस के हाथ लगी हैं उनके आधार पर बाइक सवार बदमाशों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। जन सेवा केंद्र संचालक हनीफ के अनुसार कलसिया में उसका जन सेवा केंद्र है और वह यूनियन बैंक का बैंक मित्र भी है। हर रोज बैंक के ग्राहक उसके यहां से पैसे निकालने के लिए आते हैं और इसके लिए उसे कैश रखना होता है।

रोजाना की तरह वह घर से बाइक पर पहुंचा था और अपनी दुकान के ताले खोल रहा था। इस दौरान उसने बैग बाइक पर रख दिया था। बैग में करीब 95 हजार रुपये और दो लैपटॉप थे। हनीफ ने बताया कि दुकान के पांचों ताले खोलने के बाद जब वह वापस मुड़ा तो उसने देखा कि बाइक सवार दो युवक उसका बैग उठाकर ले जा रहे हैं। उसने शोर मचाया उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन तमंचा दिखाते हुए बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।

Updated on:
8 Jun 2020, 6:31 PM IST
Published on: