26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के 7 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

Highlights प्रमाेशन ना हाेने से नाराज हैं, इस्तीफा देने वाले चिकित्सक कॉलेज प्राचार्य ने सभी चिकित्सकों का इस्तीफा किया नामंजूर    
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 8 Jun 2020, 5:48 PM IST

ospital.jpg

hospital

Saharanpur. कोरोना वायरस के खतरे से पूरा देश जूझ रहा है। अस्पतालों में बेड से लेकर डॉक्टरों की कमी है। ऐसे हालातों के बीच सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज से सात डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले सभी डॉ प्रमोशन ना होने से नाराज बताए जा रहे हैं फिलहाल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने इन सभी का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर : कोरोना से महिला की माैत के बाद अब पति समेत बेटे और पौत्र की रिपाेर्ट भी आई पॉजिटिव

दरअसल शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर में पिछले काफी दिनों से डॉक्टरों के प्रमोशन नहीं हुए हैं। प्रमोशन ना होने से नाराज एक महिला डॉक्टर ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। महिला डॉक्टर के इस्तीफा देने के बाद जब मेडिकल कॉलेज में खबर फैली तो छह अन्य चिकित्सकों ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की टेबल पर सात चिकित्सकों के इस्तीफे पहुंचे तो हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में छेड़छाड़ के विरोध करने पर युवती की मामी काे मनचले ने गाेली मारी

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ दिनेश सिंह मर्तोलिया ने बताया कि शनिवार को सविता वर्मा का इस्तीफा पहले आया था जिसे नामंजूर कर दिया गया था। डॉक्टर सविता वर्मा के बाद छह अन्य डॉक्टर्स के भी इस्तीफे आए थे लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए सभी के इस्तीफे नामंजूर कर दिए गए हैं। सरकार के आदेश हैं कि कोविड-19 ( COVID-19 virus ) में किसी भी चिकित्सक का कोई इस्तीफा मंजूर नहीं किया जाएगा। इसी आधार पर इन सभी के इस्तीफे नामंजूर कर दिए गए हैं।