
gun shot
बुलंदशहर: स्याना क्षेत्र के गांव बिगराऊं में दूध लेने जा रही एक 15 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी़ ने गलत नियत से पकड़ लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर पहुंची उसकी मामी ने घटना का विराेध किया तो आरोपी ने महिला को गोली मार दी।
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल नरेंद्र शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गांव बिगराऊं में 15 वर्षीय भांजी के साथ अश्लीलता का विरोध करने पर पड़ोसी व्यक्ति ने 25 वर्षीय महिला को गोली मार दी है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी सोहनपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सोहनपाल के पास से तमंचा व दो जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है । पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया है। कोतवाल नरेंद्र शर्मा ने बताया कि गोली लगने से घायल हुई महिला की हालत खतरे से बाहर है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा मामले की जांच की जा रही है।
Updated on:
8 Jun 2020, 1:24 PM IST
Published on:
8 Jun 2020, 1:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.