26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लव जिहाद: वसीम से दिनेश बना दो बच्चों का बाप युवती संग दो साल से कर रहा था दुष्कर्म, ऐसे खुला राज

Highlights - मेरठ में लव जिहाद का एक और मामला आया सामने - पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने फर्जी आई से बनवा लिया आधार - मुंडाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Jun 2020, 12:53 PM IST

meerut3.jpg

मेरठ. जिले में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी ने अपना असली नाम छिपाकर युवती के साथ दो साल तक संबंध बनाए। युवक ने अपना नाम दिनेश रावत रख लिया, जबकि हकीकत में उसका नाम वसीम है। इतना ही नहीं दिनेश रावत के नाम से ही युवक मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की नौकरी करता था। उसने आधार कार्ड और अन्य कागजात भी फर्जी तरीके से बनवा लिए। आरोपी दो साल तक युवती से दुष्कर्म करता रहा। फिर उसने दुष्कर्म पीड़िता के वीडियो व फोटो भी वायरल कर दिए। पीड़िता की तहरीर पर मुंडाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुंडाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- खुलासा: RSS नेता की हत्या के लिए तस्कर जावेद ने ही सप्लाई किए थे हथियार

एसपी देहात अविनाश पांडेय के अनुसार, युवक पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। युवक की फेसबुक पर आईडी दिनेश रावत के नाम से है। फर्जी तरीके से आधार कार्ड व अन्य कागजात में दिनेश रावत पुत्र विजय सिंह निवासी जाकिर कॉलोनी थाना लिसाड़ी गेट नाम बदलकर वह नौचंदी क्षेत्र के एक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की नौकरी करता था। एसपी देहात अविनाश पांडेय के अनुसार आरोपी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें एक आईटी एक्ट का और दूसरा मुकदमा युवती ने दुष्कर्म का दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष मुंडाली रवि चंद्रवाल ने जांच पड़ताल की तो चौंकाने वाली जानकारी मिली। पता चला कि युवक का असली नाम दिनेश रावत के बजाय वसीम अहमद पुत्र मोमिन निवासी गांव अजराड़ा थाना मुंडाली है। उसने फेसबुक और सोशल मीडिया पर भी दिनेश नाम प्रचारित कर रखा है। आरोपी के पास से फर्जी तरीके से बना आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- मंदिर खुलते ही दर्शन कर घर लौट रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, CCTV कैमरे में कैद हुई लाइव मौत

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग