
कोरोना से जारी इस जंग में वॉरियर्स के जज्ब को सलाम, उनके योगदान को किया जा रहा है सम्मानित
सहारनपुर। कोरोना वायरस ( COVID-19 virus ) की चपेट में आकर मरने वाली मोहल्ला खाता खेड़ी की महिला के परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट भी ( Corona virus ) पॉजिटिव आई है।
सहारनपुर कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला खाता खेड़ी की रहने वाली एक महिला की चार दिन पहले अचानक हालत बिगड़ गई थी। उपचार के लिए महिला को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।
तीन जून को सहारनपुर के खाता खेड़ी मोहल्ले में रहने वाली एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। पांच जून को पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान इस महिला की मौत हो गई थी। मरने के बाद महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसकी सूचना पीजीआई चंडीगढ़ से सहारनपुर स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने महिला के संपर्क में आए उसके पति बेटे पोते और अन्य सदस्यों के कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे।
अब इस महिला के संपर्क में आए इसके पोते, पति और बेटे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। गनीमत यह रही कि सैंपल लेते ही इस पूरे परिवार को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था। सहारनपुर में कोरोना से मौत होने का यह पहला मामला है हालांकि इसकी काउंटिंग स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सहारनपुर में नहीं होगी क्योंकि महिला की मौत चंडीगढ़ में हुई है।
बावजूद इसके इस घटना ने सहारनपुर के लोगों को कोरोना वायरस से और अधिक सावधान रहने की हिदायत दे दी है। यह पहला मामला है जब सहारनपुर में किसी महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। सहारनपुर सीएमओ बीएस सोढ़ी ने बताया कि सहारनपुर में अब तक 260 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 200 अट्ठारह ठीक हो चुके हैं।
Updated on:
8 Jun 2020, 4:32 PM IST
Published on:
8 Jun 2020, 4:30 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.