
sp rampur
रामपुर। रात काे सड़कों पर निकले एसपी शगुन गौतम ने बच्चों काे मास्क बांटे ताे बड़ों का चालाना भी किया। इस दाैरान उन्हाेंने हर जरूरतमंद काे मास्क बंटवाएं और ऐसे लाेगाें काे खिलाफ कार्रवाई की जाे सक्षम हाेने के बावजूद जान बूझकर बगैर मास्क घर से निकले थे।
ऐसे लाेगाें से उन्हाेंने जुर्माना भरवाया और उन्हे भविष्य में बगैर मास्क के घर से बाहर ना निकलने की चेतावनी दी। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने नगर के बाजारों चौराहों तिराहों पर लोगों को समझाया और उनसे अपील करते हुए कहा कि, सभी लाेग काेविड-19 वायरस काे देखते हुए सरकार के नियमाें का पालन करें। नियमाें का पालन करके ही हम वायरस से लड़ सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने पत्रिका को बताया कि 95 प्रतिशत लोग पहले से ही जागरूक हैं, बाकी के पांच प्रतिशत लोग जो इसे समझ नही रहें हैं उन्हें हम सड़क पर रोककर समझा रहें हैं। फ्री में मास्क दे रहें हैं जो लोग मास्क नहीं लगाना चाहते हैं उनसे जुर्माना भरवा रहें हैं। उन्हें ये भी बता रहें हैं की जब भी आप मार्केट जाएं तो घर से ही शोसल डिस्टेंश बनाकर निकलें। जो नहीं समझ रहें हैं अभी उन्हें प्यार से समझाया जा रहा है। बाद में उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने आगे कहा कि अभी हमने शाहबाद गेट, बिलासपुर गेट ,मोरी गेट ,सिविल लाइंस के ज्वालानगर , डीएम आवास तिराहा, एकता तिराहा, गांधी समाधि स्थल चौक, डायमंड टॉकीज चौराहा, समेत कई चौराहों तिराहों पर रात में निकला हूँ। नगर में 5% लोगों ने मास्क नहीं लगाया है। बाकी 95% लोग मास्क लगाकर घरों से निकल रहे हैं, उन्हीं को समझाने के लिए हम सड़क पर आ गए हैं। हमारी कोशिश है शत प्रतिशत लोग घरों से मास्क लगाकर निकलें, ताकि कोविड-19 से बचा जा सके इसके लिए हमारी पूरी तैयारी है।
Updated on:
8 Jun 2020, 12:33 PM IST
Published on:
8 Jun 2020, 12:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.