सहारनपुर

भाजपा के इस बड़े नेता ने बताई पार्टी की रणनीति, कैसे 2019 में अखिलेश आैर मायावती काे देंगे पटखनी

सहारनपुर पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने बताया कैसे लाेक सभा चुनाव में महागठबंधन काे मात देगी भाजपा सरकार

2 min read
saharanpur news
Bjp Leader Ashwani Tyagi

सहारनपुर।

लाेकसभा चुनाव 2019 काे लेकर भाजपा की रणनीति सामने आई है। सहारनपुर पहुंचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने यहां पत्रिका के साथ विशेष बातचीत में बताया कि किस तरह से चुनाव 2019 में भाजपा विराेधी दलाें ''अखिलेश आैर मायावती'' यानि महागठबंधन काे भारतीय जनता पटखनी देगी। एक सवाल के जवाब में उन्हाेंने कहा कि देश में जाे लाेग राजनीतिक रूप से बेराेजगार लाेग जाे हैं वह बाैखलाएँ हुए हैं। इसका कारण यह है कि देश के नाैजवान, किसान, व्यापारी आैर गरीब आदमी ने देश के प्रधानमंत्री काे आशीर्वाद दिया है।

यह भी पढ़ेंः यूपी: मेडिकल कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में तकझांक करता वॉर्डन गिरफ्तार, हंगामा
अश्वनी त्यागी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने भी इन चार वर्षाें में जन कल्याण की याेजनाएं देश की जनता काे दी हैं। समाजिक जीवन में परिवर्तन आया है। इसी तरह से भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपराधियाें काे सफाया किया आैर प्रदेश की जनता काे सुशासन दिया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष का कहना है कि इन्ही कार्याें के बल पर भाजपा लाेकसभा चुनाव में उतरेगी। उन्हाेंने दावा किया कि, भाजपा सरकार ने जाे कार्य जनता से के लिए हैं उनका लाभ निश्चित रूप से 2019 के चुनाव में पार्टी काे मिलेगा आैर इसका असर यह हाेगा कि एक बार फिर से ये जितने भी महागठबंधन के लाेग हैं आैर इनके अलावा वे लाेग जाे राजनीतिक रूप से बेराेजगार हैं, वह सभी निश्चित रूप से विफल हाेंगे आैर 2019 लाेकसभ चुनाव में भाजपा अपने कार्याें के बल पर ही जीतेगी।

एतिहासिक मेले का उद्घाटन करने पहुंचे थे अश्वनी त्यागी

पश्चमी यूपी के भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी यहां सहारनपुर में हर वर्ष लगने वाले एेतिहासक म्हाड़ी मेले का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसी दाैरान सर्किट हाउस में वह कुछ देर के लिए रुके आैर यहां पत्रिका रिपाेर्टर शिवमणि त्यागी के साथ हुई बातचीत में उन्हाेंने यह बातें रखी आैर बताया कि लाेकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी अपने कार्याें के बल पर उतरेगी आैर विराेधी दलाें काे मात देगी।

Published on:
21 Sept 2018 04:37 pm