सहारनपुर

लाेकसभा चुनावः सीएम याेगी आदित्यनाथ ने कांग्रेसियाें काे बताया ”महापुरुष” देंखे वीडियाे

सहारनपुर पहंचे थे याेगी आदित्यनाथ तंज भरे अंदाज में कांग्रेसियाें काे कह गए महापुरुष राहुल गांधी काे लेकर कह दी ये बड़ी बात
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Mar 2019, 8:12 PM IST
saharanpur
murder

सहारनपुर। शाकम्भरी सिद्धपीठ के दर्शन आैर नामांकन रैली काे संबाेधित करने रविवार काे सहारनपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ तंज भरे अंदाज में कांग्रेसियाें का महापुरुष कह गए। सीएम ने यह तक कह दिया कि, कांग्रेस में राहुल गांधी का उदय गांधी जी के सपने काे सकार करने के लिए हुआ है।

अपने संबाेधन के दाैरान सीएम याेगी आदित्यनाथ ने तंज भरे अंदाज में कहा कि आज वास्तव में गांधी जी के सपने काे साकार करने के लिए ही राहुल गांधी का उदय कांग्रेस में हुआ है। वाराणसी का उदाहरण देते हुए याेगी बाेले कि, देखिए कैसे-कैसे महापुरुष हैं। ये चाहते नहीं कि इनके अलावा किसी दूसरे की पूजा हाे। मंदिर में भी जाते हैं ताे एेसे बैठते हैं जैसे नमाज पढ़ रहे हाें। देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर अपने गले से माला उतारकर पहना देते हैं। इन्हे यह भी नहीं पता कि परम्पराएं क्या हैं ? इस तरह सीएम याेगी आदित्यनाथ ने कांग्रेसियाें पर तंज कसा।

आतंकी अजहर मसूद पर दिया बड़ा बयान

लाेकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार का बिगल बजाने के लिए सहारनपुर पहुंचे सीएम याेगी आदित्यनाथ ने आतंकी अजहर मसूद पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि पाकिस्तान में एक आतंकी है,'' अजहर मसूद'' लेकिन चिंता मत कीजिए, जैसे ''आेसामा बिन लादेन'' बिन माैत मारा गया है एेसे ही ''अजहर मसूद'' भी बिन माैत मरा जाएगा।

Published on: