सहारनपुर

सहारनपुर में बोले CM योगी- अब यहां पलायन और दंगा नहीं निवेश हो रहा है

मुक्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर जिले में 145 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाली 243 परियोजनाओं का लोकार्पण किया है।

less than 1 minute read
सहारनपुर के प्रबुद्धजन सम्मेलन में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बोलते हुए पूर्व की सरकारों को निशाने पर लिया। योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में दंगों और पलायन का कई बार जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में दंगे होते थे। भाजपा की सरकार में कानून व्यवस्था शानदार है।

पहले यहां दंगों और पलायन की बात होती थी
रविवार को सहारनपुर के महाराज सिंह कालेज में कई परियोेजनाओं का लोकार्पण करने के बाद सीएम योगी ने कहा, "आप लोगों ने भाजपा को जिताकर भेजा और हमारी सरकार बनी। इस क्षेत्र में पहले दंगे और पलायन की बात होती थी। अब प्रदेश दंगामुक्त है। आज पश्चिम यूपी निवेश का सबसे बड़े केंद्र बन रहा है।"

यूपी सबसे सुरक्षित प्रदेश
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश की छवि बदली है। आज यूपी सबसे सुरक्षित प्रदेश है। देशभर से यूपी में निवेश आ रहा है। पिछले 5 साल के दौरान अकेले सहारनपुर में जो निवेश हुआ है। उससे 1 लाख नौजवानों को रोजगार जिले में मिले हैं।

सहारनपुर को मिल रही दुनिया में पहचान
सीएम योगी ने कहा कि सहारनपुर प्रदेश के सबसे कोने का जिला है। यहां का व्यक्ति अपनी मेहनत से मिट्टी को सोने में बदलता है। यहां का हस्तशिल्पी अपनी कला से दुनियाभर में पहचान बना रहा है।

सीएम ने कहा कि सहारनपुर के विकास का खास ध्यान रखा गया है। सरसावा में एयरपोर्ट बन रहा है। 753 करोड़ से मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मार्ग बना है। 612 करोड़ रुपए की लागत से सहरानपुर से शामली का रोड बन रहा है।

Updated on:
20 Nov 2022 05:59 pm
Published on:
20 Nov 2022 05:53 pm
Also Read
View All