
सहारनपुर। कांग्रेस में प्रदेश के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को सभी के लिए माननीय बताया है। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले काे सभी काे मानना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सभी को आदर करना चाहिए। वह देश की सर्वोच्च अदालत है, और देश की सर्वोच्च अदालत का आदेश सभी को मानना चाहिए। एक सवाल के जवाब पर इमरान मसूद बाेले कि इस मसले पर वह कोई अन्य बयान नहीं देंगे। उन्होंने फैसले के तुरंत बाद दी अपनी इस प्रतिक्रिया में सिर्फ यही कहा कि फैसले का सम्मान करना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सभी सभी को मानना चाहिए।
इमरान मसूद से पहले उनके भाई नोमान मसूद ने लाइव आकर लोगों से अपील की थी कि कल जो भी फैसला आने वाला है उसका सभी को सम्मान करना चाहिए फैसले को लेकर किसी भी तरह की गलत टिप्पणी नहीं करनी है और शांति व्यवस्था बनाए रखनी है। नोमान मसूद अभी हाल ही में गंगोह विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में चुनाव लड़े थे लेकिन वह हार गए थे और भाजपा यहां से जीत गई थी। फैसले से कुछ ही घंटों पहले नोमान मसूद ने फेसबुक पर लाइव आकर लोगों से अपील की और जनपद सहारनपुर में शांति बनाए रखने को कहा।