सहारनपुर

नग्न अवस्था में बाग में पड़ा मिला महिला का शव, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका, पुलिस पहुंची ताे ग्रामीणाें ने नहीं उठने दिया शव, जानिए क्या हुआ फिर

दाे दिन पहले अचानक गायब हुई महिला का शव नग्न हालत में बाग में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि बलात्कार के बाद महिला की हत्या की गई है।
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 12:54 PM IST
saharanpur news
सहारनपुर एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल

सहारनपुर। एक दिन पहले नाटकीय ढंग से गायब हुई महिला का शव सरसावा थाना क्षेत्र के एक बाग में पड़ा मिला। शव नग्न हालत में था। ग्रामीणाें काे जब खबर मिली ताे माैके पर पहुंचे ग्रामीणाें ने एक कपड़े से शव काे ढक दिया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव काे उठाने की काेशिश की ताे ग्रामीणाें ने साफ इंकार कर दिया। इसके बाद बाद पहुंचे एसपी देहात आैर फिर एसएसपी ने ग्रामीणाें काे भराेसा दिलाया कि पूरे घटना की गंभीरता से जांच की जाएगी, यदि महिला की हत्या हुई है ताे हत्याराें काे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने दाे लाेगाें काे हिरासत में भी लिया है। एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल का कहना है कि शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट आने पर ही माैत के सही कारणाें का पता चल पाएगा।

ये है पूरा मामला

दरअसल सरसावा थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमी की रहने वाली 33 वर्षीय महिला शुक्रवार काे नाटकीय ढंग से गायब हाे गई थी। अब शुक्रवार काे इस महिला का शव बाग में पड़ा मिला। नग्न हालत में शव मिलने के कारण बलात्कार के बाद महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इसलिए हम महिला आैर उसके पति के नाम काे सार्वजनिक नहीं कर रहे। परिवार वालाें ने रातभर महिला की तलाश की लेकिन काेई सुराग नहीं लग सका। शनिवार सुबह पता चला कि एक महिला का शव नग्न हालत में बाग के पास एक खेत में पड़ा है। यहां जब ग्रामीण पहुंचे ताे शव की हालत देखकर पीछे हट गए। इसके बाद ग्रामीणाें ने चादर से इस शव काे ढक दिया आैर पुलिस काे खबर की। इसके बाद पहुंची पुलिस ने जब शव काे उठाने लगी ताे ग्रामीणाें ने साफ इंकार कर दिया। ग्रामीणाें ने कह दिया कि जब तक काेई बड़ा अफसर नहीं आ जाता तब तक शव नहीं उठने दिया जाएगा। ग्रामीणाें की इस मांग पर पहले एसपी देहात विद्यासागर मिश्र आैर फिर एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल सरसावा पहुंचे। यहां पहुंचकर दाेनाें अफसराें ने ग्रामीणाें आैर मृतका के परिवार वालाें काे भराेसा दिलाया कि हत्याराेपियाें काे बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद ग्रामीणाें ने शव काे उठने दिया।

यह भी पढ़ें

गला घाेंटकर की गई हत्या

मृतका के गले से चुनरी बंधी हुई मिली है आैर गले पर निशान भी हैं। एेसे में यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या की इस घटना काे गला घाेंटकर अंजाम दिया गया है। यह अलग बात है कि माैत के सही कारणाें का पता पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा।

Published on: