
देवबंद/सहारनपुर: कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन—2 को 3 मई तक बढ़ाया गया है। लॉकडाउन के चलते मुसलमानों का पवित्र माह ए रमज़ान को लेकर विश्व विख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद ने फतवा जारी करते हुए घरों में नमाज पढ़ने की अपील की है। दारुल उलूम देवबंद ने मुसलमानों से पवित्र माह रमज़ान में भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए रमज़ान की विशेष नमाज़ प्रशासन के निर्देशानुसार पढ़ने को कहा है।
दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मुफ़्ती अबुल क़ासिम नौमानी ने कहा है कि रमज़ान के महीने में भी कोविड 19 से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों पालन जरुर करें। स्थानीय प्रशासन के निर्देशों के मुताबिक ही नमाज अदा की जाए। रमज़ान में कुरान करीम की जमकर तिलावत करें और तोबा अस्तग़फ़ार करते हुए देश व दुनिया में अमन चैन और खुशहाली की दुआ करें। नौमानी ने कहा कि वैश्विक माहमारी कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। यह चिंता का विषय है।
सरकार ने भी कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाया है। यह आपातकालीन स्थिति है। नौमानी ने कहा कि सरकार व स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। नौमानी ने संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखने की भी अपील की है। साथ ही बेवजह घर से न निकलने की अपील