
देवबन्द।अभिनेता नसरुद्दीन शाह का यूट्यूब पर वीडियो जारी होने के बाद उनके देश में सुरक्षित महसूस न करने के बयान का देवबंद उलेमा ने समर्थन किया है।इतना ही नहीं उन्होंने नसरुद्दीन के बयान को सही ठहराते हुए कहा है कि इस वक्त जो देश के हालात चल रहे है।उसके हिसाब से नसरुद्दीन शाह ने बिल्कुल सही कहा है।
आदमी खुद को समझ रहा है गैर महफूज
मुफ्ती असद कासमी ने अभिनेता नसरुद्दीन शाह के बयान पर सहमती जताते हुए कहा कि नसरुद्दीन शाह ने जो कहा है, बिल्कुल सही कहा हैं।इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि तमाम मुल्क के अंदर इस वक्त हालात यह हैं कि हर आदमी अपने आप को गैर महफूज समझ रहा है। इसकी वजह जरा सी बात पर जहां देखों वहां भीड़ इकट्ठा हो जाती है।और बेगुनाहों का बेर्दी से कत्ल कर दिया जाता है। असद कासमी ने आगे कहा कि आम नागरिक से लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी महफूज नहीं है। एेसे में आम आदमी कहां से महफूज रहेगा। यही वजह है कि मैं अभिनेता नसरुद्दीन शाह की बात से पूरी तरह सहमत हूं कि उन्होंने जो कहा है कि देश के अंदर अपने आप को महफूज नहीं समझता जैसे हालात चल रहे हैं। उसको मुद्दे नजर रखते हुए उनका बयान बिल्कुल सही है।