सहारनपुर

यूपी के सहारनपुर में बुखार से दसवी की छात्रा की माैत, परिवार में मचा काेहराम

खबर की खास बातें आप भी बुखार काे हल्के में ना लें छात्रा काे तीन दिन से था बुखार गांव के ही डॉक्टर से चल रहा था उपचार  
less than 1 minute read
वायरल बुखार, निमोनिया के वायरस से मरीजों में बढ़ा सेप्टीसीमिया का खतरा, ऐसे करें बचाव
वायरल बुखार, निमोनिया के वायरस से मरीजों में बढ़ा सेप्टीसीमिया का खतरा, ऐसे करें बचाव

सहारनपुर। गंगाेह क्षेत्र के गांव बहलाेलपुर में बुखार ने दसवी की छात्रा की जान ले ली। इस घटना के बाद से छात्रा के परिवार में काेहराम मचा हुआ है। परिवार के लाेगाें का राे-राेकर बुरा हाल है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर अब कह रहे हैं कि परिवार वालाें ने छाेलाझाप डॉक्टर से बच्ची का उपचार कराया था।

बहलाेलपुर निवासी संजय कुमार अपनी 16 वर्षीय बेटी अन्नु काे अफसर बनाना चाहते थे। इस घटना के बाद पूरे परिवार के सपने टूट गए हैं और परिजनाें काे राे-राेकर बुरा हाल है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि बुखार से हुई इस माैत की घटना की जांच करने से अधिक स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अफसर इस मैनेजमेंट में लगे हैं कि किस तरह से माैत के कारणाें काे बदला जा सकता है।

जब इस बारे में सीएमओ सहारनपुर बीएस साेढी से बात की गई ताे उन्हाेंने कहा कि परिवार के अन्य सभी सदस्याें के ब्लड के सेंपल लिए गए हैं। उन्हाेंने यह भी कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार लड़की के गले में काेई समस्या थी। यानि स्वास्थ्यकर्मी यह साबित करना चाहते हैं कि बुखार से माैत नहीं हुई है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
31 Aug 2019 03:00 pm
Also Read
View All