5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवबंद के अमजद ने हिंदू नाम से बनाई प्रोफाइल, फीमेल इंस्टा फ्रेंड की तहरीर पर FIR दर्ज

Saharanpur News बिजनौर की युवती इंस्टा फ्रेंड से मिलने के लिए हरिद्वार से देवबंद पहुंच गई। जब आर्यन उसे अपने घर लेकर पहुंचा तो युवती को पता चला कि जिसे वह आर्यन समझ रही थी वह अमजद है!
3 min read
Google source verification
social media

प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत Chatgpt )

Saharanpur News सोशल मीडिया पर हिंदू नाम से आईडी बनाकर बिजनौर की युवती से दोस्ती करने और उसे देवबंद बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोपों में पुलिस ने सहारनपुर के कस्बा देवबंद के रहने वाले अमजद नाम के एक युवक के खिलाफ FIR दर्ज की है। लड़की ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी ने अपना धर्म छिपाकर खुद को आर्यन बताया और फिर मिलने के लिए देवबंद बुला लिया। आरोप है कि देवबंद में युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के साथ छेड़छाड़ की।

मिलने के लिए हरिद्वार से देवबंद पहुंची बिजनौर की युवती

बिजनौर की रहने वाली युवती ने पुलिस के बताया कि पिछले चार महीनों से उसकी आर्यन उर्फ अमजद से बातचीत चल रही थी। पहले दोनों के बीच इंस्टा पर दोस्ती हुई और फिर वाट्सएप पर बात करने लगे। युवती के मुताबिक युवक ने अपना धर्म छिपाए रखा और खुद को हिंदू बताकर बात आगे बढ़ाता रहा। चार महीने तक युवक ने युवती को भनक नहीं लगने दी वह मुस्लिम है। इस तरह चार महीने बाद अब युवती युवक से मिलने के लिए हरिद्वार से देवबंद पहुंची। देवबंद पहुंचकर युवती को पता चला कि जिस युवक को वह आर्यन समझकर चार महीने से बातचीत कर रही थी वह वास्तव में आर्यन नहीं बल्कि अमजद है।

अपनी भाभी से करवाता था वाट्सएप कॉल

युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि आर्यन अपनी भाभी से वाट्सएप कॉल करवाता था। वाट्सऐप पर उसकी भाभी का नाम तान्या सिंह आता था। इस तरह युवती को यकीन हो गया कि वह आर्यन हिंदू है। इसके बाद तीन अक्टूबर को उसे मिलने के लिए देवबंद बुलाया गया। युवती ने बताया कि पिलर नंबर 61 के पास उसे आर्यन मिला और फिर वहां से उसे बाइक पर अपने घर ले गया। युवती के मुताबिक जब वह युवक के घर पहुंची तो उसे पता चला कि जिसे वह आर्यन समझ रही थी वह आर्यन नहीं बल्कि अमजद पुत्र खुर्शीद है। युवती के मुताबिक इसके बाद उसने वापस लौटने के लिए कहा तो उसे तरह-तरह के झांसे और लालच देने की कोशिश की गई।

पहचान खुलने पर छेड़छाड़ करने का आरोप

युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि जब उसे पता चल गया कि आर्यन वास्तव में अमजद है तो उसने वापस अपने घर लौटने की बात कही। इस पर युवक ने उसे प्रलोभन दिए लेकिन जब युवती ने साफ इंकार कर दिया और तो आरोप है कि अमजद ने अपने तीन दोस्त भी बुला लिए जिन्होंने उसके साथ छोड़छाड़ की। इस तरह युवती का कहना है कि वह फंस गई थी लेकिन किसी तरह निकलकर थाने पहुंची और अमजद के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। अब पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन आरोपों की जांच की जा रही है। युवती ने जो आरोप लगाए हैं यदि जांच में वह सही पाए जाते हैं तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर हैं तो रहें सावधान

इस मामले में लड़की की तहरीर पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है लेकिन यहां घटना सिर्फ इतनी सी नहीं है कि आर्यन अमजद निकला। सवाल यह है कि इंस्टा पर हुई बातचीत के बाद युवती के लड़के से मिलने के लिए देवबंद आ पहुंची और उसके घर तक चली गई। यह पहला कदम ही इस घटना का कारण बना। इस तरह के कई मामले में पिछले दिनों में सामने आ चुके हैं। इसलिए आपके साथ किसी तरह का फ्रॉड ना हो इसलिए सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से दोस्ती करने से बचें। यदि आप सोशल फ्रेंड बनाते भी हैं तो उन्हे वहीं तक सीमित रखें। बिना जानकारी किसी के बुलाने पर किसी अंजान या सार्वजनिक स्थान पर ना जाएं।