सहारनपुर

यूपी की इस काेतवाली में दराेगा ने कराया मुंशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यूपी के देवबंद में एसआई ने काेतवाली के मुंशी के खिलाफ लापरवाही व धाेखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Mar 2018, 11:01 PM IST
Opposed Jalore polic,Father and son arrested
police action

सहारनपुर/देवबंद

फर्जी दस्तावेजो के आधार पर बनाए गए पासपाेर्ट मामले में देवबंद काेतवाली के बर्खास्त चल रहे मुंशी के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपाेर्ट काेतवाली के ही एक एसआई की आेर से दर्ज कराई गई है। इस कार्रवाई के बाद जिला पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। महकमें में चर्चाएँ हैं कि अब देवबंद काेतवाली में पासपाेर्ट बनाए जाने काे लेकर हुई लापरवाही में पुलिसकर्मियाें पर भी गा ज गिरनी शुरु हाे गई है। गुरुवार काे पासपोर्ट जांच के में फंसे खानकाह चौकी के पूर्व इंचार्ज ने अब काेतवाली देवबंद के डाक मुंशी के खिलाफ धोखधडी का मामला दर्ज कराया है। खास बात यह है कि यह मुकदमा सहारनपुर एसएसपी बबलू कुमार के आदेश पर दर्ज हुआ है। यही कारण है कि, एसएसपी की आेर से मुकदमा दर्ज हाेने के कारण महकमें के उन पुलिसकर्मियाें काे भी अब पसीने छूट रहे हैं जिन्हाेंने पासपाेर्ट बनाने आैर फाईलाें काे पास करने में जरा भी लापरवाही बरती है।

बतादें कि पिछले दिनाें फर्जी आइडी पर बने पासपोर्ट सामने आने पर एसएसपी बबलू कुमार ने देवबंद काेतवाली क्षेत्र से पिछले एक दशक में बने पासपाेर्ट की पुनः जांच बैठा दी थी। प्रकरण की जांच में एसआई नासिर हुसैन का नाम भी लापरवाही में सामने आया था। अपने ऊपर लगे सभी आराेपाें काे निराधार बताते हुए एसआई नासिर हुसैन ने पूरी जिम्मेदारी डाक मुंशी सतीश पर डालते हुए कहा कि, जिस दिन इंक्वायरी की बात कही जा रही है वह छुट्टी पर था। उस दिन डाक मुंशी ने धोखाधडी कर उसकी मोहर लगा और उसके ही फर्जी हस्ताक्षर स्वंय कर दिए थे। देवबंद कोतवाली में एसआई की गुहार पर एसएसपी के आदेश पर डाक मुंशी के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस उक्त प्रकरण में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन मामला दर्ज कर लिया गया है। डाक मंंशी के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज कर लेने के बाद से कोतवाली में हड़कंप मचा हुआ है। उक्त प्रकरण में पुलिस की जांच के घेरे में आए एसआई नासिर हुसैन और डाक मुंशी सतीश को निलबिंत कर दिया गया था। फर्जी पासपोर्ट की जांच भले ही एटीएस की टीम कर रही हो और अब तक एटीएस के हाथ उस पासपोर्ट एजेंट तक नहीं पहुंच सके हैं जिसने संदिग्ध आंतकी अब्दुल्लाह का फर्जी आईडी पर पासपोर्ट बनवाया था लेकिन एसएसपी बबलू कुमार ने कार्रवाई तेज कर दी है। एटीएस पासपाेर्ट एजेंट के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है लेकिन अभी मुख्य आराेपी फरार है।

Published on: