सहारनपुर

भर्ती घोटाला: नौकरी से हटाए गए सहारनपुर में तैनात पांच जूनियर इंजीनियर

Highlights जल निगम भर्ती प्रक्रिया में धांधली के बाद हटाए गए हैं सहारनपुर के भी पांच इंजीनियर सहारनपुर के जल निगम में मिली थी पांचों काे तैनाती अब थमाए गए हाथ में पत्र
less than 1 minute read
high_court_order_1.jpg
order

सहारनपुर। वर्ष 2016-17 वित्तीय वर्ष में हुई जल निगम इंजीनियरों की भर्ती में धांधली सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को रद्द किया तो सहारनपुर से भी 5 इंजीनियर नौकरी से हटा दिए गए। यह पांचों इंजीनियर सहारनपुर जल निगम में तैनात थे और अब भर्ती घोटाला सामने आने के बाद इन सभी को नौकरी से हटा दिया गया है।

पांच इंजीनियर के हट जाने के बाद सहारनपुर जल निगम में अब 11 इंजीनयर ही रह गए हैं। अधीक्षण अभियंता जल निगम राजेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि जल निगम में तैनात उन सभी 5 इंजीनियरों को हटाने के पत्र थमा दिए गए हैं। यह भर्ती 2016-17 वित्तीय वर्ष में हुई थी। जिन पांच जूनियर इंजीनियर को हटाया गया है उनका नाम सचिन कुमार, प्रमोद कुमार, मोहम्मद आकिब, प्रशांत कुमार व आकांक्षा चौधरी शामिल हैं।

Updated on:
06 Mar 2020 08:32 am
Published on:
06 Mar 2020 08:32 am