सहारनपुर

Flood Relief : बाढ़ पीड़ितों की सहायता को विशेष विमान से सहारनपुर पहुंच रहे सीएम योगी

Flood Relief : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों के लिए भिजवाई जा रही राहत सामग्री से भरे वाहनों को सहारनपुर से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Sep 2025, 9:53 AM IST
UP CM
प्रतीकात्मक फोटो ( श्रोत: Gemini )

Flood Relief : पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए यूपी सीएम ( UP CM ) योगी आदित्यनाथ सोमवार आज सहारनपुर पहुंच रहे हैं। सीएम के आगमन को लेकर यहां प्रशासनिक अफसर तैयारियों में जुटे हैं। सीएम का जो प्रोग्राम पहुंचा है उसके मुताबिक वह करीब एक घंटा सहारनपुर में रहेंगे और फिर विशेष विमान से वापस लौट जाएंगे।

सरसावा में उतरेगा सीएम का विशेष विमान

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब एक बजे विशेष विमान से सरसावा पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे सरोवर पोर्टिको ( सहारनपुर अंबाला रोड पर स्थित एक बैंक्वट हॉल ) पहुंचेगे। यहां पहुंचने के बाद सीएम पंजाब समेत हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता सामग्री से भरे वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर पिछले तीन दिन से तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान सीएम एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे जिसमें एक हजार तक लोगों के मौजूद होने की तैयारियां की गई हैं।

करीब एक घंटे तक सहारनपुर में रहेंगे सीएम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब एक घंटे तक सहारनपुर में रहेंगे। दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर उनका विशेष विमान सीएम के साथ सरसावा से लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा। सीएम के इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमले के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और भाजपाइयों ने भी तैयारियां की हैं। अलग-अलग वाहनों में बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता सामग्री भरी गई है। सीएम यहां से झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना करेंगे।

Updated on:
8 Sep 2025, 9:53 AM IST
Published on: