सहारनपुर

गैंगरेप पीड़िता ने इंसाफ नहीं मिलने पर परिवार सहीत इस्लाम धर्म अपनाने की दी चेतावनी

पुलिस वालों पर थाने में बलात्कार करने का है आरोप    

2 min read
Gang rape vicitm
गैंगरेप पिड़िता ने इंसाफ नहीं मिलने पर परिवार सहीत इस्लाम धर्म अपनाने की दी चेतावनी

देवबंद. गैंगरेप पीड़ित महिला ने इंसाफ न मिलने से परेशान होकर परिवार सहित धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी है। गैंगरेप पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके साथ देवबंद कोतवाली में पूर्व में तैनात कोतवाल बृजमोहन यादव, एसाई वेगपाल, पंकज धामा और एक सिपाही ने घर से बुलाकर कोतवाली के पीछे कमरे में ले जाकर गैंगरेप किया। इस दौरान पीड़ित महिला के साथ घर से आई उसकी सास को पुलिस ने कोतवाली में बैठा दिया था। पीड़ित महिला और उसकी सास ने आरोपियों के खिलाफ आलाधिकारियों से शिकायत की थी। अपनी सिकायत में इस सास-बहू ने बताया था कि जब उसकी कही सुनवाई नहीं हुई तो उसने न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हो गया। उच्च न्यायालय ने सीबीसीआईडी को पीड़ित महिला की जांच सौप दी। अब पीड़ित महिला ने सीबीसीआईडी पर भी आरोप लगाया है कि जांच करने आये अधिकारियों ने जांच सही नही की। पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश भी कर चुके हैं। इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरे खाने के बाद पीड़ित महिला का कहना है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह अपने परिवार के साथ स्लाम धर्म कबूल कर लेंगी। इस मौके पर महिला ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के दावों को भी खोखला बताया था।


यह है पूरा मामला
दरअसल, वर्ष 2015 में पुलिस ने नगर के गांधी कालोनी निवासी इस पीड़ित महिला के पति को जेल भेज दिया था। उसके बाद पीड़ित महिला को एक सिपाही बुलाने के लिए उसके घर पहुंचा था। पीड़ित महिला का आरोप है कि सिपाही ने पीड़ित महिला को कोतवाल के कमरे पर लाकर छोड़ दिया। फिर पूर्व कोतवाल सहित तीन पुलिस कर्मियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी घटना के बाद से महिला इंसाफ के लिए दर-दर भटकती रही। लेकिन कहीं से भी इंसाफ नहीं मिलने के बाद अब पीड़ित महिला ने परेशान होकर धर्म परिवर्तन करने की बात कही है। इस मौके पर महिला ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के महिला सशक्तिकरण के दावोंं को भी खोखला बताया।

Published on:
01 Sept 2018 07:58 pm