3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किशोरी के साथ गैंगरेप कर बनाया वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर कराया गर्भपात

अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की देते थे धमकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 31 Aug 2018, 9:13 PM IST

Gangrape with girl

लड़की के साथ गैंगरेप

आजमगढ़. किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि गैंगरेप के बाद जब किशोरी गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया गया। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र की बताई गई है।

महाराजगंज क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति का आरोप है कि उसके गांव के रहने वाले राजू व रणजीत दोनों युवक पीड़ित की 15 वर्षीय पुत्री के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद दोनों आरोपी अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़िता का शारीरिक शोषण करते रहे।

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी जब गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने उसका गर्भपात करा दिया। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नामजद किए गए दोनों युवकों के खिलाफ महाराजगंज थाने में सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

छेड़खानी व मारपीट के तीन मामलों में नौ नामजद

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छेड़खानी का विरोध करने पर हुई मारपीट व जान माल की धमकी देने जैसे दो मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गुरुवार को दर्ज इन मामलों में नौ लोगों को आरोपित किया गया है।

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सेठारी ग्राम निवासी व्यक्ति का आरोप है कि बीते 25 अगस्त की शाम पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही एक पक्ष के लोग पीड़ित पक्ष को मारे-पीटे और उनकी बहू के साथ छेड़खानी की। इस मामले में पीड़ित पक्ष के बुझारत की तहरीर पर सेठारी ग्राम निवासी सूर्यप्रकाश मिश्र सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकामी थाने में सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इसी क्रम में रौनापार थाना क्षेत्र के बनियापार ग्राम निवासी राम प्रकाश पटेल का आरोप है कि बीते 16 अगस्त की शाम उनकी बहू शौच के लिए गांव के सिवान में जा रही थी। उसी दौरान गांव के ही कतिपय लोग उसके साथ छेड़खानी किए। पीड़िता ने घर आकर परिजनों को आपबीती बताई। इस बात का विरोध करने पर विपक्षियों ने लाठी-डंडा और धारदार हथियार से लैस होकर पीड़ित पक्ष पर हमला बोल दिया। इस मामले में मुकामी पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बनियापार ग्राम निवासी प्रभात उर्फ लालू यादव, वकील यादव, रामशरण यादव, बृजभान यादव, नर्वदेश्वर यादव तथा गौरव यादव के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

दुष्कर्म पीड़ित किशोरी पहुंची महिला अस्पताल

नगर क्षेत्र की रहने वाली दुष्कर्म पीड़ित 16 वर्षीय किशोरी को महिला पुलिस अभिरक्षा में शुक्रवार को दिन में जिला महिला अस्पताल लाया गया। बता दें कि पीड़ित किशोरी के साथ 2 दिन पूर्व दुष्कर्म की घटना हुई थी, घटना की शिकायत गणित पक्ष द्वारा मुकामी थाने को की गई गुरुवार को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा।

BY- RANVIJAY SINGH

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश