सहारनपुर

प्रेमिका को कॉफी पिलाना प्रेमी को पड़ा भारी…लड़की के भाइयों ने जमकर की कुटाई

सहारनपुर में प्रेमी-प्रेमिका घर से दूर एक रेस्टोरेंट में काफी पीने गए। काफी देर तक युवती को घर में न देखकर उसके घरवालों ने खोजना शुरू कर दिया। युवक-युवती जब परिजनों को रेस्टोरेंट में कॉफी पीते दिखाई दिए तो उन्होंने उनकी जमकर कुटाई की।

2 min read
प्रेमिका केस साथ पकड़े जाने पर प्रेमी को परिजनों ने पीटा। PC - एक्स

सहारनपुर : सहारनपुर में एक युवक को अपनी प्रेमिका को कॉफी पिलाना काफी महंगा पड़ गया। दोनों गांव से दूर बाजार में एक रेस्टोरेंट में बैठकर कॉफी पी रहे थे। दोनों मस्त आराम से बातें कर रहे थे। अचानक लड़की का परिवार रेस्टोरेंट में आ धमका, जिसके बाद उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। देखते ही देखते लड़की के परिवार वाले प्रेमी के ऊपर टूट पड़े। प्रेमी को रेस्टोरेंट के अंदर ही युवती के परिजनों जबरदस्त तरीके से पीटा। इसके बाद लड़की के परिजन युवक को अपने साथ घर ले गए। वहां ले जाकर भी पिटाई की।

घटना सहारनपुर जिले के नागल की बताई जा रही है। युवक और युवती के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। खाताखेड़ी निवासी युवक ने परिवार वालों की नजर से दूर लड़की को मिलने के लिए बुलाया। दोनों करीब गांव से 20-25 किमी दूर सुरक्षित स्थान पर मिले। उन्हें परिवार के गुस्से का अंदाजा भी था। मुलाकात होने पर युवक-युवती एक रेस्टोरेंट में बैठकर कॉफी पीने लगे और उनकी बातचीत का दौर लंबा हो गया। वहीं युवती के घर पर न होने से परिवार वाले उसकी तलाश में जुट गए।

एक साथ बैठा देख हुए आग बबूला

परिवार के लोग युवती की तलाश में बाजार तक पहुंच गए। इसके बाद उन्हें युवक और युवती को एक साथ रेस्टोरेंट में देख लिया। गुस्से से आगबबूला युवती के भाईयों समेत अन्य लोगों ने युवक (प्रेमी) पर हमला कर दिया। इसके बाद मन नहीं भरा तो युवक को अपने साथ घर भी ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने युवक की घर पर भी बहुत बुरी तरह से पिटाई की।

पिटाई से प्रेमी की हालत खराब

युवक की हालत गंभीर होने पर उन्हें नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराना पड़ा। युवक का इलाज जारी है। हालांकि थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक या उसके परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
22 Jun 2025 01:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर