
मुठभेड़ के बाद घायल को सहारा देकर जीप तक ले जाती पुलिस टीम ( फोटो स्रोत सहारनपुर पुलिस )
UP Police Encounter: मंगलवार को दिन निकलते ही वेस्ट यूपी के अलग-अलग जिलों में पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर गोलियां चली।
गाजियाबाद में फायरिंग के बाद से फरार चल रहे दो आरोपियों अरुण और अमन को पुलिस ने घेर लिया। खुद को घिरता हुआ देख इन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से भी गोली चलाई गई तो अमन को गोली लगी जबकि अरुण भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस ने इसे भी दबोच लिया। मुजफ्फरनगर के थाना छपार क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग गोकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। एक बाग में पुलिस ने इन्हे घेर लिया। ये तीन आरोपी थे इन्होंने पुलिस फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में साबिर नाम के युवक को गोली लगी जबकि इसके साथी फरार हो गए। शामली में 25 हजार रुपये कि इनामी से पुलिस की मुठभेड़ हुई। यहां भी गोली लगने से गौतम घायल हो गया। इसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। इसी तरह से सहारनपुर में भी कोतवाली देहात क्षेत्र में गोकशी के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अब्दुल वहाबको गिरफ्तार किया ह
गाजियाबाद में दो युवकों ने रविवार को फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस इन्हे तलाश रही थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। सोमवार रात पुलिस कोसूचना मिली कि दोनों युवक एक और घटना को अंजाम देने की कोशिश में हैं और हथियारों के साथ निकले हैं। फिल्मी अंदाज में पुलिस ने विजयनगर थाना क्षेत्र में इन्हे ट्रैस कर लिया। पुलिस के अनुसार घेराबंदी के बाद दोनों युवकों को रुकने का इशारा किया गया लेकिन ये नहीं रुके और पुलिस पार्टी पर ही फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से गोली
चलाई गई तो एक बाइक चला रहे अमन को गोली लगी जबकि पीछे बैठा इसका साथी अरुण भागने की कोशिश करने लगा पुलिस ने अरुण को भी गिरफ्तार कर लिया।
17 की देर रात पुलिस टीमें गश्त पर थी। इसी दौरान छपार थाना पुलिस को सूचना मिली कि तीन लोग गौकशी की घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने एक बाग में इन्हे घेर लिया। पुलिस के अनुसार घिरे हुए आरोपियों को आत्म समर्पण के लिए कहा गया लेकिन इन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से गोली चलाई गई तो एक आरोपी साबिर पुत्र सोनू हड्डी मौके पर ही गिर पड़ा। इसके साथी फरार हो गए। पुलिस इसके साथियों का पता नहीं लगा सकी। घायल साबिर को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस का कहना है कि साबिर के फरार साथियों की भी तलाश की जा रही है।
शामली में पुलिस टीम का सामना 25 हजार रुपये कि इनामी से हो गई। शामली के लिलौन गांव में रविंद्र कुमार के घर पर गौतम और विनीत नाम के दो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए रविंद्र पर फायरिंग की थी। रविंद्र ने इसकी शिकायत की थी। इस मामले में पुलिस विनीत को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी लेकिन गौतम फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि गौतम सिम्भालकी अंडर पास से निकलने वाला है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। मेरठ की ओर से बाइक पर आ रहे एक युवक को रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से गोली चलाई गई तो गौतम को गोली लगी और मौके पर ही गिर पड़ा। इसे अब पुलिस ने अस्पताल भर्ती कराया
है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार कोतवाली देहात पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मल्हीपुर की ओर सूखे तालाब के पास गौकशी की घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो मौके पर छह लोग मिले। इन्होंने भी पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आफताब उर्फ लालू पुत्र इकरामुद्दीन निवासी पठेड़ चिलकाना और अब्दुल वहाब पुत्र सत्तार निवासी पठेड़ चिलकाना को गोली लगी। दोनों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मौके से इनके चार अन्य साथी फरार
हो गए उनकी भी तलाश की जा रही है।
Updated on:
18 Aug 2026 01:04 pm
Published on:
18 Aug 2026 01:01 pm
