17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर में अग्निवीर परीक्षा आज से, पहले दिन हापुड़ के युवा दिखाएंगे दम

Army Recruitment सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती परीक्षा 17 अगस्त से शुरू हो गई है। 13 जिलों के अभ्यर्थी यहां 4 सितंबर तक अपनी शारीरिक दक्षता का साबित करेंगे।
2 min read
Google source verification
army recruitement

प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत Gemini )

Army Recruitment सहारनपुर के डॉक्टर भीमवार आम्बेडकर स्टेडियम में सोमवार आज से अग्निवीर भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। 17 अगस्त यानि आज से शुरु होने वाली यह भर्ती परीक्षा 4 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान अलग-अलग जिलों के युवा अपने दम दिखाएंगे। यह एंट्रेस एग्जाम यानी सीईई परीक्षा के बाद सीधी भर्ती प्रक्रिया है। 89 हजार युवाओं ने यह परीक्षा दी थी। इनमें से 25 हजार 920 युवा पास हुए थे। अब इन सभी पास हुए युवाओं को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया गया है।

बदल गए नियम

अब सेना में भर्ती के नियम बदल गए हैं। अब लिखित परीक्षा पहले होती है और शारीरिक परीक्षा बाद में कराई जाती है। जबकि पहले ऐसा नहीं था। पूर्व में हुई भर्तियों में शारीरिक परीक्षा पहले कराई जाती थी और लिखित परीक्षा बाद में होती थी। इससे परेशानी यह होती थी कि शारीरिक परीक्षा में काफी भीड़ हो जाती थी। बाद में पता चलता था कि ऐसे युवा भी शारीरिक परीक्षा में पहुंच जाते थे जो नियमों के मुताबिक भी नहीं थे। अग्निवीर परीक्षा शुरू होने के बाद से नियम बदल गए हैं। अब पहले लिखित परीक्षा कराई जाती है फिर शारीरिक मापदंड परीक्षा होती है।

पहले दिन हापुड़ के युवा दिखाएंगे दम

17 अगस्त यानी आज सोमवार को पहले दिन हापुड़ जिले के युवा हिस्सा लेंगे। इनमें गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना और हापुड़ तहसील के युवा शामिल होंगे। इनकी संख्या हजारों में है। प्रशासन ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस बार सेना के मैदान को ना चुनकर शारीरिक परीक्षा के लिए डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर स्टेडियम को लिया गया है। इसकी एक वजह यह भी है कि भीमराव आम्बेडकर स्टेडियम रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से महज 200 मीटर की दूरी पर है। युवाओं को परेशानी ना हो और सभी की दक्षता का ठीक से आकलन किया जा सके इसके लिए प्रत्येक राउंड में महज 100 अभ्यर्थियों को ही दौड़ाया जाएगा।

पास होने वालों को मिलेगी मेडिकल की तारीख

जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक लिखित परीक्षा पास की है उन्हे अब दौड़ के लिए बुलाया गया है। शारीरिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल की तारीख दी जाएगी। इसके बाद उनका मेडिकल होगा और जो युवा मेडिकल परीक्षा भी पास कर लेंगे वो अग्निवीर कहलाएंगे। भर्ती होने के लिए युवाओं में काफी जोश है। बढ़चढ़कर युवा इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं इसका सहज अंदाजा रविवार रात से ही डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर स्टेडियम में उमड़ी युवाओं की भीड़ को देखकर सहज ही लगा लिया गया।

इन जिलो के अभ्यर्थी होंगे शामिल

भर्ती परीक्षा में मेरठ जोन के 13 जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इनमें बागपत, अमरोहा, बुलंदशहर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली, गौतमबुद्धनगर और मेरठ के अभ्यर्थी शामिल हैं। 17 अगस्त को हापुड़, 18 अगस्त को बागपत, 19 अगस्त को बागपत, 20 अगस्त को बिजनौर, 21 अगस्त को मुरादाबाद, 22 अगस्त को मुरादाबाद, 23 अगस्त को अमरोहा, 24 से 27 अगस्त को बुलंदशहर, 28 अगस्त को मुजफ्फरनगर बुढ़ाना और खतौली, 29 अगस्त को जानसठ, कैराना, ऊन और शामली, 30 अगस्त को दादरी, नोएडा व जेवर, 31 अगस्त को मेरठ, सरधना और मवाना, 1 सितंबर को सहारनपुर नकुड़, देवबंद और रामपुर मनिहारान 2 सितंबर को सभी जिलो के ट्रेडमैन की भर्ती रुड़की में और 3 सितंबर को आठ जिलो के युवाओं की लिए टेक्निकल पद की भर्ती इसके बाद 4 सितंबर को मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, शामली और सहारनपुर के युवाओं की टेक्निकल भर्ती होगी।