11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kanwar Yatra 2026: गंगाजल लेकर हरिद्वार से हरियाणा जा रहे मां-बेटे को सहारनपुर में ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत

Kanwar Yatra 2026: पत्नी और बच्चों के साथ गंगाजल लेकर घर लौट रहे एक ट्रक ड्राइवर की पत्नी और बेटे को रास्ते में ट्रक ने कुचल दिया अस्पताल ले जाते हुए दोनों की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
accident

प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत Gemini )

Kanwar Yatra 2026: हरिद्वार से गंगाजल लेकर हरियाणा के रादौर लौट रहे मां-बेटे को यूपी के सहारनपुर में प्रवेश करते ही एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में इन्हे उपचार के लिए देहरादून ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

नागल अहीर गांव के पास हुई दुर्घटना

यह दुर्घटना भगवानपुर रोड पर नागल अहीर गांव के पास हुई। 15 वर्षीय पीयूष अपनी 45 वर्षीय मां संजना के साथ बाइक पर गंगाजल लेकर अपने गांव लौट रहे थे। भगवानपुर रोड पर ये दोनों सहारनपुर की सीमा में लगभग पहुंचे ही थे कि नागल अहीर गांव के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने इन्हे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों सड़क पर काफी दूर जाकर गिरे और गंभीर चोट आई। पीछे इनके परिवार के अन्य लोग भी चल रहे थे। आनन-फानन में परिवार के लोग इन्हे देहरादून के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे लेकिन ट्रैफिक अधिक होने की वजह से दोनों के अस्पताल पहुंचने में काफी समय लग गया। गंभीर चोटों और काफी खून बह जाने की वजह से चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पूरा परिवार निकला था कांवड़ लाने

इस दुर्घटना में संजना और उसके बेटे पीयूष की मौत हो गई लेकिन यह पूरा परिवार बाइक पर कांवड़ लेने के लिए निकला था। संजना के पति रोहित अपने दूसरे बेटे चिराग के साथ दूसरी बाइक पर सवार थे। ये दोनों थोड़ा आगे चल रहे थे और संजना अपने दूसरे बेटे पीयूष के साथ थोड़ा पीछे रह गई थी। इसी दौरान इनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। काफी देर तक भी जब पीछे से पत्नी और बेटा आते हुए नहीं दिखे तो वापस लौटे लेकिन थोड़ा वापस चलते ही जो नजारा देखा उसे देखकर पैरों तले से जमीन खिसक गई। खून से लथपथ बेटा और पत्नी सड़क पर पड़े हुए थे और भीड़ इकट्ठा थी। इसके बाद रोहित अपने बेटे और पुलिस की मदद से घायल पत्नी और बेटे को देहरादून लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

देहरादून से रादौर रवाना हुआ परिवार

रोहित ने देहरादून में बताया कि वह ट्रक चलाता है। कांवड़ पर छुट्टी लेकर घर आया था। पहले अकेले कांवड़ लाने का प्लान बना लेकिन फिर बच्चे कहने लगे कि पूरा परिवार साथ चलेगा। दो अलग-अलग बाइक पर पत्नी-पत्नी और दोनों बच्चे कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे। हरिद्वार से गंगाजल लेकर वापस रादौर लौट रहे थे। रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में पत्नी और एक बच्चे की मौत हो गई। रोहित ने बताया कि वह देहरादून से पत्नी और बच्चे का शव लेकर रादौर लौट रहे हैं।

परिवार में मचा कोहराम

इस दुर्घटना की सूचना जैसे ही रोहित के परिवार और उसकी पत्नी के परिवार वालों को मिली तो दोनों के घरों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग देहरादून की ओर दौड़ पड़े लेकिन रोहित अब पत्नी और बेटे का शव लेकर वापस रादौर जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना की जांच क जा रही है।