
मौके से बरामद जिंदा गोवंश ( फोटो श्रोत सहारनपुर पुलिस )
Saharanpur Crime: पुलिस कांवड़ यात्रा में बिजी है, ऐसे में गोवंश काट लेते है! यही सोचकर सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र में गोवंश काटने जा रहे तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक आरोप तस्कर को गोली लगी है जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। इस मुठभेड़ के दौरान घायल तस्कर के चार साथी पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस का कहना है कि इनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी गंगोह शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि गंगोह थाना पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक खेत में चार-पांच लोग मिलकर एक गोवंश को काटने की योजना बना रहे हैं। सर्किल ऑफिसर यानी पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार इस सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो खुद को घिरता हुआ देख एक आरोपी तस्कर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि किसी भी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी। इसके बाद पुलिस की ओर से फायरिंग की गई तो एक आरोपी तस्कर के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। इसके साथी भाग गए। पुलिस ने पकड़े गए यानी घायल आरोपी तस्कर से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके चार साथी भाग गए हैं। इन सभी चारों के नाम भी पुलिस को बताएं है। पुलिस का कहना है कि फरार चारों आरोपियों के खिलाफ भी FIR पंजीकृत कर ली गई है। जल्द उन्हे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस को मौके से काफी सामान मिला है। गनीमत रही कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोवंश को काटने से पहले ही तस्करों को घेर लिया। पुलिस के अनुसार, मौके से एक तराजू, कुछ बाट और कुल्हाड़ी के साथ-साथ रस्सा मिला है। यानी इससे साफ है कि ये लोग पहले रस्से से इस गोवंश को बांधते और फिर कुल्हाड़ी से काटकर इसके हिस्से करके उन्हे ताराजू में तोलकर बराबर-बराबर बांट लेते। पुलिस ने गोवंश को बचा लिया। पुलिस का कहना है कि मौके से एक तमंचा और कुछ जिंदा कारतूसों के साथ-साथ चले हुए कारतूस का खोखा भी बरामद हुआ है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार जब घायल आरोपी तस्कर से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अखलाक पुत्र अल्ला बंदा निवासी गांव हलवाना थाना गंगोह बताया। पुलिस पूछताछ में आगे पता चला कि आरोपी गैंगस्टर है। इसके खिलाफ पूर्व में भी गोकशी, हत्या, लूट, चोरी,डकैती, नकबजनी और छिनैती के मामले दर्ज हैं। इससे साफ है कि आरोपी को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। वह बार-बार पकड़ा जाता है और फिर से अपराध करने लगता है।
Updated on:
06 Aug 2026 07:18 pm
Published on:
06 Aug 2026 07:18 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
