5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kanwar Yatra 2026 रास्ते हुए बंद, अब सिर्फ पांच प्रकार के वाहनों को छूट!

Kanwar yatra 2026 मंगलवार आधी रात से दूसरे चरण का रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। यह प्लान 11 अगस्त तक लागू रहेगा। इसके बाद अगला प्लान लागू होगा।
2 min read
Google source verification
Kanwar yatra 2026

प्रतीकात्मक फोटो ( फोटो श्रोत सहारनपुर पुलिस )

Kanwar Yatra 2026 कावड यात्रा को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से मंगलवार 4 अगस्त की रात 12 बजे से सहारनपुर में द्वितीय चरण का यातायात डायवर्जन लागू हो गया है। दूसरे चरण का डायवर्सन लागू होने के बाद अब सभी तरह के भारी और मध्यम वाहनों का शहर क्षेत्र में प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। अभी तक कॉमेडीयों की संख्या कम होने की वजह से वाहनों को छूट थी लेकिन अब बुधवार सुबह से दूसरे चरण का डायवर्सन लागू हो गया है ऐसे में अब भारी वाहनों को शहर में एंट्री नहीं मिलेगी यह प्लान पूरे सहारनपुर जिले में लागू किया गया है।

इन वाहनों को चलाया जाएगा डायवर्ट रूट से

आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए कुछ विशेष वाहनों को अलग रास्तों में छूट दी गई है।
इनमें फल, सब्जी एवं खाद्य सामग्री लेकर मण्डी समिति जाने वाहन शामिल हैं। ऐसे वाहन सरसावा बाईपास से बैंगनी फाटक से चिलकाना मार्ग से होते हुए मण्डी समिति तक पहुंचेंगे।यदि ऐसे वाहन चुनैहटी कट से प्रवेश करते हैं तो ऐसे वाहनों को रात्रि 12 बजे से सुबह 3 बजे के बीच दिवानी तिराहा विश्वकर्मा चौक अम्बेडकर चौक नवाबगंज मार्ग से मण्डी तक जाने की अनुमति दी जाएगीं।

हल्के वाहनों के लिए खुले रहेंगे यह मार्ग

द्वितीय चरण के रूट डायवर्जन के अनुसार सभी हल्के वाहन कांवड़ मार्ग को छोड़कर वैकल्पिक मार्गों से संचालित हो सकेंगे। अगर शहर में कांवड़ मार्ग को क्रॉस करना है तो इसके लिए केवल अम्बेडकर चौक से कांवड़ मार्ग को एक ओर से दूसरी ओर पार किया जा सकेगा। घण्टाघर चौक और दर्पण तिराहे पर कांवड़ियों की भीड़ के अनुसार समय-समय पर मार्ग पार कराने की व्यवस्था बनाई जाएगी ऐसे में लोगों को परेशानी से बचने के लिए अंबेडकर चौक ही एक बेहतर विकल्प रहेगा।

इन सात प्रकार के वाहनों को रहेगी विशेष छूट

कावड़ यात्रा के दौरान आपातकालीन सेवाओं से संबंधित सात प्रकार के वाहनों को विशेष छूट रहेगी। इनमें एम्बुलेंस, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, दूध एवं डेयरी वाहन, गैस सिलेंडर वाहन, पेट्रोलियम टैंकर, ऑक्सीजन सिलेंडर वाहन, नगर निगम, विद्युत विभाग एवं दूरसंचार विभाग के वाहनों को छूट मिलेगी लेकिन कांवड़ मार्ग पर करने के लिए इनके लिए भी आंबेडकर चौक पर ही व्यवस्था रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग